फडणवीस ने कहा - अमेरिका के राष्ट्रपति के बारे भी बोल सकते हैं पटोले

कसा तंज फडणवीस ने कहा - अमेरिका के राष्ट्रपति के बारे भी बोल सकते हैं पटोले

Tejinder Singh
Update: 2021-10-01 16:08 GMT
फडणवीस ने कहा - अमेरिका के राष्ट्रपति के बारे भी बोल सकते हैं पटोले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बयानों पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पटोले कुछ भी बोलते रहते हैं। उनके बयानाें का जवाब देना आवश्यक नहीं लगता है। कल को वे अमेरिका के राष्ट्रपति के बारे भी बोल सकते हैं। पटोले ने एक वक्तव्य में कहा था कि पुलिस अधिकारी परमबीर सिंह को विदेश भेजने में केंद्र सरकार का हाथ है। शुक्रवार को विमानतल पर संवाद माध्यम के प्रतिनिधियों से चर्चा में फडणवीस ने कहा कि पटोले के बयानों का महत्व नहीं है। राज्य में प्राकृतिक आपदा की स्थिति का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि किसानों को मदद दिलाने के लिए तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता है। बड़ी आपदा के समय पैसेवारी के आधार पर मदद दी जाती है। राज्य के प्रमुख या मंत्री आपदा क्षेत्र का निरीक्षण करते हैं। लेकिन राज्य सरकार आपदा मदद के मामले में ठोस कदम बढ़ाते नहीं दिख रही है। इससे पहले आपदा के समय सरकार ने जो भी घोषणाएं की सभी हवाई साबित हुईं। कोई वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुंबई में सागर सीमा का योजना प्रारूप पूरा होने से राज्य को लाभ मिलेगा। यह योजना प्रारुप भाजपा के नेतृत्व की सरकार के समय तैयार किया गया था।

Tags:    

Similar News