किसानों को 92 लाख का चूना लगाने वाला निजी कंपनी का अधिकारी गिरफ्तार

किसानों को 92 लाख का चूना लगाने वाला निजी कंपनी का अधिकारी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2019-11-10 09:52 GMT
किसानों को 92 लाख का चूना लगाने वाला निजी कंपनी का अधिकारी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस ने किसानों को 92 लाख रुपये का चू ना  लगाने वाले एक निजी कंपनी के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सौरभ होडाभे बताया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महाराष्ट्र को ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन की ओर से की गई शिकायत के बाद की है। फेडरेशन ने   किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुुडा काम एनसीडीईएक्स निजी कंपनी को  दिया  था। आरोपी को किसानों के रकम के  भुगतान  की जिम्मेदारी दी गई थी। लेेेकिन होडाभे ने रकम किसानों के खाते में जमा करने की बजाय अपने दोस्तों व रिश्तदारों के खाते में जमा कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इससे अमरावती, अकोला, व उस्मानाबाद के किसान प्रभावित हुए हैं। पुलिस अभी इस मामले में और पाच आरोपियों की तलाश कर रही है। पयाधुनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

Tags:    

Similar News