सीएए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन : फिल्मी हस्तियों ने किया विरोध, शामिल नहीं हुई शिवसेना

सीएए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन : फिल्मी हस्तियों ने किया विरोध, शामिल नहीं हुई शिवसेना

Tejinder Singh
Update: 2019-12-19 15:33 GMT
सीएए के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन : फिल्मी हस्तियों ने किया विरोध, शामिल नहीं हुई शिवसेना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ गुरूवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पर भी बड़ा प्रदर्शन हुआ। कई सेलिब्रिटीज समेत हजारों की संख्या में विपक्षी दलों, दूसरे संगठनों के कार्यकर्ता और विद्यार्थी पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि विरोध प्रदर्शन में शिवसेना शामिल नहीं हुई। अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन करने अभिनेता फरहान खान, राहुल बोस, जावेद जाफरी, सुशांत सिंह, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, हुमा कुरैशी कांग्रेस नेता राज बब्बर समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। जाफरी ने कहा कि यह कानून बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के खिलाफ है। सरकार इस मामले में झूठ बोल रही है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार किसी एक धर्म के लोगों को इस कानून से कैसे बाहर रख सकती है। हुमा कुरैशी ने कहा कि वे कानून की जानकार नहीं हैं लेकिन वे इस कानून का विरोध कर रहे लोगों के साथ खड़ीं हैं। लोगों के हाथों में बैनर पोस्टर थे जिसमें हिंदू मुस्लिम एक हैं, मोदी-शाह फेक हैं, भारत को बांटना बंद करो जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की हिंसा न हो इसके लिए हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके अलावा ज्यादा भीड़ से बचने के लिए अगस्त क्रांति मैदान पहुंचने वाले कई रास्तों से दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे के बीच ट्रैफिक डाइवर्ट कर दिया गया था।   

Tags:    

Similar News