केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने कहा- अब शस्त्रों के स्वदेशीकरण पर जोर दें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने कहा- अब शस्त्रों के स्वदेशीकरण पर जोर दें

Tejinder Singh
Update: 2020-01-19 12:18 GMT
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने कहा- अब शस्त्रों के स्वदेशीकरण पर जोर दें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश की रक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले शस्त्रों के स्वदेशीकरण पर अधिक जोर देने का निर्देश केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने दिए। वे एक कार्यक्रम के लिए शनिवार को नागपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने अंबाझरी आयुध निर्माणी को भेंट दी। देश के 41 आयुध निर्माणी में से अंबाझरी एक है। रक्षा दल को आवश्यक बोफोर्स और पिनाका जैसे हथियार और रॉकेट्स के हार्डवेयर तैयार किए जाते है। एन्टी मटेरियल रायफल अंतर्गत एएमआर भी निर्माणी में विकसित किया जा रहा है। 

रक्षामंत्री, लोकसभा अध्यक्ष सहित कई गणमान्य पहुंचे शहर

उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय संचेती के पुत्र का विवाह समारोह वर्धा मार्ग स्थित जामठा में हुआ। समारोह में कई जानी- मानी हस्तियां शामिल हुई। प्रमुख मेहमानों में रक्षामंत्री राजनाथसिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, सुधांशु द्विवेदी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर, जयंत सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, भाजपा  नेता राहुल कोठारी, हास्य अभिनेता शैलेष लोढा सहित कई गणमान्य शामिल थे। 
 

Tags:    

Similar News