संजीवनी बनेगी ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क - हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

संजीवनी बनेगी ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क - हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-01 09:33 GMT
संजीवनी बनेगी ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क - हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

डिजिटल डेस्क जबलपुर । मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं मप्र विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के 700 पुलिस थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क पीडि़त महिलाओं के लिए संजीवनी साबित होगी। यह शुरूआत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल है। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने ये विचार बुधवार को ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर उन्होंने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की एसओपी का भी अनावरण किया। 
हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक में स्थित सभाकक्ष में आयोजित वर्चुअल समारोह में न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने कहा कि मनुस्मृति में महिलाओं का महत्व बताते हुए कहा गया है कि च्च्यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवताज्ज्। उन्होंने कहा कि एक साथ 700 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क खोला जाना एक सराहनीय कदम है। यदि महिला डेस्क के प्रभारी पीडि़त महिला के प्रति संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं को समझने एवं दूर करने का प्रयास करें, तो महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य निश्चित रूप से सफल होगा। इससे महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने में मदद मिल सकेगी। 
इस अवसर पर संभागायुक्त  बी. चन्द्रशेखर, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव गिरिबाला सिंह,  एआईजी महिला अपराध शाखा जबलपुर राजेश तिवारी, अतिरिक्त सचिव डीके सिंह एवं उपसचिव अरविंद श्रीवास्तव मौजूद थे। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से डीजीपी, एडीजीपी (महिला अपराध), प्रमुख सचिव-महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रमुख सचिव-स्वास्थ्य विभाग, अपर मुख्य सचिव-सामान्य प्रशासन विभाग, अपर मुख्य सचिव-गृह विभाग, सहायक पुलिस महानिरीक्षक-महिला अपराध, समस्त थानों के पुलिसकर्मी, समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक सम्मिलित हुए।
 

Tags:    

Similar News