सावधान! तबाही मचा सकता है महा तूफान, पालघर में तीन दिन स्कूल-कालेज बंद

सावधान! तबाही मचा सकता है महा तूफान, पालघर में तीन दिन स्कूल-कालेज बंद

Tejinder Singh
Update: 2019-11-05 14:28 GMT
सावधान! तबाही मचा सकता है महा तूफान, पालघर में तीन दिन स्कूल-कालेज बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अरब सागर में उठे चक्रवात महा का असर पालघर और ठाणे जिलों में भी देखने को मिल सकता है। इसीलिए पालघर के जिलाधिकारी डॉ कैलाश शिंदे ने जिले में छह से आठ नवंबर तक स्कूल कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। मछुआरों को भी इस दौरान समुद्री किनारे से दूर रहने को कहा गया है। लोगों से भी आवाहन किया गया है कि वे इस दौरान जरूरी होने पर ही घरों से निकले।

मुंबई से सटे पालघर जिले में 67 गांव समुद्र किनारे हैं। इसके अलावा जिले में मछली पकड़ने वाली 2774 नौकाएं हैं। इनमें से 288 नौकाएं फिलहाल मछली पकड़ने के लिए मछुआरे समंदर में ले गए हैं। इनमें से 10 नॉटिकल मील के दायरे में स्थित 138 नावों को चक्रवात से पहले किनारे पर लौटने के संदेश भेजे जा रहे हैं।

चक्रवात महा का ज्यादा असर गुजरात में दिखने के आसार हैं लेकिन इसके चलते राज्य के ठाणे, पालघर जिलों में बुधवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के नाशिक, धुले और नंदुरबार जिलों में भी बुधवार को बारिश हो सकती है।     

 

Tags:    

Similar News