आपदा प्रभावितों के मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे शिवसेना के विधायक

आपदा प्रभावितों के मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे शिवसेना के विधायक

Tejinder Singh
Update: 2021-07-29 14:57 GMT
आपदा प्रभावितों के मदद के लिए एक महीने का वेतन देंगे शिवसेना के विधायक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में बाढ़ की आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सत्ताधारी शिवसेना के सभी मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कराएंगे। शिवसेना के नेता तथा प्रदेश के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। शिंदे ने बताया कि शिवसेना के विधायक सामाजिक दायित्व के तहत आपदा पीड़ितों की मदद के लिए योगदान दे रहे हैं। राज्य में शिवसेना के 56 विधान सभा सदस्य और 14 विधान परिषद के सदस्य हैं। इससे पहले सत्ताधारी राकांपा और भाजपा ने भी विधायकों को एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कराने का आदेश दिया था। 
 

Tags:    

Similar News