चंद्रपुर की महिला के नागपुर के प्लाट पर लगा लिया टैक्स, कर लिया कब्जा

चंद्रपुर की महिला के नागपुर के प्लाट पर लगा लिया टैक्स, कर लिया कब्जा

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-30 07:18 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी क्षेत्र में चंद्रपुर की एक महिला का प्लाॅट हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की जगह पर दूसरी महिला के नाम का उपयोग कर आरोपियों ने 1500 स्क्वेयर फीट प्लाॅट का टैक्स अपने नाम पर करा लिया। पीड़ित महिला अलमेलू सदादेवन कोरवन को जब आरोपियों की करतूत के बारे में पता चला तब उन्होंने वाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों पर विविध धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपरबोर्डी भद्रावती चंद्रपुर निवासी अलमेलू कोरवन ने वाड़ी थाने में आरोपी अज्ञात महिला, प्रवीण केशवराव कटाने गांधीबाग तहसील, भीमराव रामदयाल शरणागत डिफेंस क्वार्टर आर्डिनेंस फैैक्टरी व अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। 

तैयार किया फर्जी बिक्री पत्र
वाड़ी क्षेत्र के वार्ड नं. 4 प्लाट नं. 93 हनुमान मंदिर के पास है। यह प्लाॅट मौजा वाड़ी पहन 5 ग्राम पंचायत वाड़ी खसरा नं. 222 सुभारंभ सोसायटी मौजा वाड़ी पहन 5 खसरा क्र. 222 में भूखंड क्र. 93 के नाम से 1500 स्क्वेयर फीट प्लाॅट है। उक्त आरोपियों ने उनके इस प्लाॅट का फर्जी बिक्री पत्र तैयार किया। उनकी जगह पर दूसरी महिला के नाम पर दस्तावेज बनाया। आरोपियों ने इस फर्जी दस्तावेज के आधार पर वाड़ी नगर परिषद के कार्यालय में अज्ञात महिला को लेकर गए। आरोपियों ने अज्ञात महिला को अलमेलू साबित कर टैक्स अपने नाम पर करा लिया। आरोपियों ने उनके प्लाट  पर कब्जा कर लिया जब यह बात अलमेलू को पता चली तब वह चंद्रपुर से नागपुर आकर वाड़ी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। आरोपियों ने यह कारनामा  29 सितंबर से 26 दिसंबर 2019 के दरमियान किया। वाड़ी पुलिस ने अलमेलू की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।
 

Tags:    

Similar News