क्वॉरेंटाइन में रहने का पोस्टर फाड़ ओएफके अधिकारी पार्टी में पहुँचा, तो मचा हड़कम्प

क्वॉरेंटाइन में रहने का पोस्टर फाड़ ओएफके अधिकारी पार्टी में पहुँचा, तो मचा हड़कम्प

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-03 09:17 GMT
क्वॉरेंटाइन में रहने का पोस्टर फाड़ ओएफके अधिकारी पार्टी में पहुँचा, तो मचा हड़कम्प

डिजिटल डेस्क जबलपुर । आयुध निर्माणी खमरिया के एक एजीएम  वेस्ट लैंड के जिस बंगले पर रह रहे हैं उस पर स्वास्थ्य विभाग ने उनके बेटे के विदेश से लौटने की जानकारी मिलने पर क्वारेंटाइन में रहने कोविड 19 का चेतावनी वाला पोस्टर लगा दिया था। इस पोस्टर को फाड़कर एजीएम न केवल अपने ऑफिस गए बल्कि स्टॉफ से भी मिले और फिर 31 मार्च को होने वाले पार्टी में भी शामिल हुए। इस मामले का खुलास आज शुक्रवार को होने के बाद हड़कम्प मच गया।  कर्मचारियों का कहना है कि जब एजीएम को घर में क्वारेंटाइन किया गया था तो उन्हें कम से कम अपने खुद को पार्टी जाने से रोकना था। उन्होंने जीएस के हाथ से बाकायदा प्रमाण पत्र भी हासिल किया। इस मामले में जानकारी मिली है कि एजीएम का बेटा 19 तारीख को विदेश से जबलपुर लौटा था। उसकी मेडिकल जाँच के बाद ही उसके घर में चेतावनी भरा पोस्टर लगा दिया गया था। इसके बाद भी अधिकारी ने इस बात की जानकारी ऑफिस को नहीं दी और वे बाकायदा ऑफिस  में काम करते नजर आए। यहीं नहीं उनके बंगले पर पोस्टर  नहीं होने के कारण भी लोगों को पता नहीं चला। हालाँकि घबराने की बात नहीं थी क्योंकि अधिकारी का बेटा बीमार नहीं पड़ा था। इसके बाद भी कर्मचारियों में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। 
एक अन्य ने पालन किया था 
इससे पहले एक चार्जमैन को क्वारेंटाइन किया गया था और उसके घर के सामने बाकायदा कोविड 19 का पोस्टर लगाया गया था। उसके बाद ही पूरे इलाके को सेनेटाइज किया गया था। उन्होंने बाकायदा 14 दिन क्वारेंटाइन रहने का पालन भी किया था।
 

Tags:    

Similar News