स्टार बस संभाल रही 3 कंपनियां, लापरवाही पर 12.77 करोड़ का जुर्माना

स्टार बस संभाल रही 3 कंपनियां, लापरवाही पर 12.77 करोड़ का जुर्माना

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-11 08:34 GMT
स्टार बस संभाल रही 3 कंपनियां, लापरवाही पर 12.77 करोड़ का जुर्माना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में चल रही स्टार बस 3 कंपनियों के जिम्मे है। रख-रखाव में लापरवाही के चलते पिछले 3 सालों में मनपा इन पर 12 करोड़ 77 लाख रुपए का जुर्माना ठोंक चुकी है, बावजूद स्टार बसों की हालत नहीं सुधर रही है। सुयोग नजर में चलती बस का चक्का निकलने का मामला हाल ही में सामने आने के बाद मनपा फिर संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है। 

लोकल परिवहन व्यवस्था के लिए स्टार बस चलाई जाती है। वर्तमान में 432 स्टार बसें शहर में चल रही हैं। जिसमें 150 मिडी बसें, 45 मिनी व 237 स्टैंडर्ड बसें हैं। मनपा की यह बसें तीन ऑपरेटर कंपनियों के जिम्में हैं। इन बसों का नियमित रख-रखाव अपेक्षित है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, जबकि मनपा संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है।

दिसंबर 2017 से अब तक 12 करोड़ 77 लाख रुपए का जुर्माना संबंधित ऑपरेटर कंपनी से वसूला जा चुका है। बावजूद बसों की हालत खस्ता बनी हुई है। कई बसें चलते-चलते बंद पड़ रही हैं। कई बसें घटनाओं का शिकार हो रही हैं। हाल ही में बर्डी से मनीष नगर जाने वाली स्टार बस का सुयोग नगर क्रॉस करते समय चलती बस से चक्का निकल गया था। इसके अलावा गर्मी में बस जलने की घटना हुई थी। ऐसे में स्टार बस यात्रियों के लिए कितनी सुरक्षित है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। 

कार्रवाई होती रहेगी
हमारी ओर से नियमित बस ऑपरेटर कंपनियों की गलतियों पर शो-कॉज व जुर्माना लगाया जाता है। दिसंबर 2017 से अब तक 3 कंपनियों से जुर्माने के रूप में 12 करोड़ 77 लाख रुपए वसूल किए जा चुके हैं। आगे भी कार्रवाई होती रहेगी। -रवींद्र पागे, स्टार बस व्यवस्थापक, मनपा, नागपुर

Tags:    

Similar News