भाजपा विधायक शेलार के नाम पर छात्र को चूना लगाने वाले दो गिरफ्तार, वसूले रुपए 

धोखाधड़ी भाजपा विधायक शेलार के नाम पर छात्र को चूना लगाने वाले दो गिरफ्तार, वसूले रुपए 

Tejinder Singh
Update: 2022-12-05 15:29 GMT
भाजपा विधायक शेलार के नाम पर छात्र को चूना लगाने वाले दो गिरफ्तार, वसूले रुपए 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार के नाम पर एक विद्यार्थी को 1 लाख 30 हजार रुपए का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर यह रकम वसूली थी और कॉलेज में शेलार के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र भी सौंप दिया था लेकिन जांच के दौरान इसका भंडाफोड़ हो गया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम वैभव अग्रवाल और दीप वेद है। शिकायतकर्ता एक नामचीन मेडिकल कॉलेज में दाखिला चाहता था। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उनके शेलार से करीबी संबंध हैं और उनकी शिफारिस के जरिए वे दाखिला दिला देंगे। आरोपियों ने आशीष शेलार का फर्जी लेटरहेड बनाया और फर्जी तरीके से इन पर उनके डिजिटल हस्ताक्षर भी कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने कॉलेज में शिफारिसी पत्र दे दिया। लेकिन पत्र पर कॉलेज के कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने शेलार के ऑफिस में संपर्क कर इससे जुड़ी सच्चाई जानने की कोशिश की तो बताया गया कि शेलार ने ऐसा कोई पत्र नहीं दिया है और यह पूरी तरह फर्जी है। इसके बादजिस छात्र के नाम शिफारिसी पत्र दिया गया था उसने संपर्क करने पर बताया कि दो लोगों ने पैसे लेकर उसे दाखिले का झांसा दिया था। इसके बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में ठगी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की गई और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि क्या आरोपियों ने दूसरे लोगों से भी इस तरह ठगी की है। 
 

Tags:    

Similar News