किशोरी की माँग में सिंदूर भरा और जबरन किया दुराचार - किशोर को पुलिस ने दबोचा  

किशोरी की माँग में सिंदूर भरा और जबरन किया दुराचार - किशोर को पुलिस ने दबोचा  

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-24 07:36 GMT
किशोरी की माँग में सिंदूर भरा और जबरन किया दुराचार - किशोर को पुलिस ने दबोचा  

डिजिटल डेस्क जबलपुर । माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी की माँग में सिंदूर भरकर अपनी दुल्हन बनाने का झाँसा देकर आरोपी 17 वर्षीय किशोर ने जबरन उसके साथ दुराचार किया और फिर अक्सर उसका दैहिक शोषण करता था। बीती रात भी वह इसी इरादे से किशोरी के घर पहुँचा था। उसके पहुँचने के बाद किशोरी के मामा की नींद खुल गयी और आरोपी पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी के मामा पर हमला बोला और मारपीट करते हुए वहाँ से फरार हो गया। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
घर में पहुंचकर करता था दुराचार
    सूत्रों के अनुसार थाने पहुँची किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 1 साल पूर्व वह पास के ही एक गाँव में अपने रिश्तेदार के यहाँ गयी थी। रिश्तेदार के यहाँ आना-जाना होने पर गाँव के ही एक किशोर से उसकी जान-पहचान हो गयी थी। करीब दो माह पूर्व आरोपी किशोर ने किशोरी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसकी माँग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद उसी रात उसके घर पहुँचकर कहा कि अब हमारी शादी हो गयी और जबरन उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद अक्सर रात में वह किशोरी के घर पहुँचता था और उसका दैहिक शोषण करता था। बीती रात आरोपी किशोरी से मिलने पहुँचा तो किशोरी के मामा जाग गये और उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने उनसे मारपीट की और धमकाते हुए भाग निकला। किशोरी की रिपोर्ट पर धारा 450, 376, 376(2)आई, 376(2)एन, 323 भादवि 5, 6 पाक्सो एक्ट के तहत माला दर्ज कर 17 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।
 

Tags:    

Similar News