Jabalpur news: यूपीआई खाता हैक कर उड़ाए पौने 3 लाख रुपए

यूपीआई खाता हैक कर उड़ाए पौने 3 लाख रुपए
  • अधारताल थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
  • शिकायत की जांच कर पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Jabalpur News: अधारताल थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर निवासी एक व्यक्ति के गूगल पे यूपीआई खाते को हैक कर साइबर ठग ने खाते से करीब पौने तीन लाख रुपए उड़ा लिए। खाताधारक को जानकारी लगने पर थाने में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी अनुराग विश्वकर्मा ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उसके पिता हरि प्रसाद विश्वकर्मा का बैंक ऑफ इंडिया नेपियर टाउन स्थित शाखा में खाता है। खाताधारक गूगल पे चलाते हैं।

किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके खाते को हैक कर 25 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच ऑनलाइन ट्रांजैक्शन गूगल पे यूपीआई खाते से 2 लाख 67 हजार 292 रुपए निकाल लिए। यह रकम 14 से 15 बार में निकाली गई है। खाते से रकम निकाले जानेे की जानकारी लगने पर वे बैंक गए तो वहां पर उन्हें खाते से रकम ट्रांसफर की जाने की जानकारी दी गई।

शिकायत की जांच कर पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Created On :   8 May 2025 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story