विवेक फणसलकर मुंबई के नए पुलिस आयुक्त, संजय पांडे होंगे सेवानिवृत्त

जिम्मेदारी विवेक फणसलकर मुंबई के नए पुलिस आयुक्त, संजय पांडे होंगे सेवानिवृत्त

Tejinder Singh
Update: 2022-06-29 16:24 GMT
विवेक फणसलकर मुंबई के नए पुलिस आयुक्त, संजय पांडे होंगे सेवानिवृत्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विवेक फणसलकर मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे। मुंबई के मौजूदा पुलिस आयुक्त संजय पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच नए पुलिस आयुक्त की नियुक्ति को लेकर अटकलें लगाई जा रहीं थी। जिसे विराम देते हुए महाविकास आघाड़ी सरकार ने बुधवार को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी फणसलकर को मुंबई पुलिस की कमान सौंपने का फैसला किया। पांडे गुरूवार शाम को फडसलकर को मुबंई पुलिस की कमान सौपेंगे। फिलहाल फणसलकर पुलिस महानिदेशक (हाउसिंग) के पद पर तैनात थे। इससे पहले वे ठाणे पुलिस आयुक्त, महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख समेत कई अहम पदों पर तैनात रहे हैं। 

चौधरी बने औरंगाबाद के मनपा आयुक्त
आईएएस अधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी औरंगाबाद के नए मनपा आयुक्त बनाए गए हैं। वे अब तक सांगली में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब तक औरंगाबाद मनपा आयुक्त के तौर पर काम कर रहे आस्तिक कुमार पांडे को सिडको, औरंगाबाद का मुख्य प्रबंधक (न्यू टाउनशिप) बनाया गया है। जबकि अब तक इस पद पर तैनात रही दीपा मुंडे को सांगली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 
 

Tags:    

Similar News