पुरी-साईं नगर शिर्डी-पुरी नागपुर, वर्धा, गोंदिया होकर 8 साप्ताहिक विशेष ट्रेनें, जानिए 10 विमान क्यों हुए लेट

पुरी-साईं नगर शिर्डी-पुरी नागपुर, वर्धा, गोंदिया होकर 8 साप्ताहिक विशेष ट्रेनें, जानिए 10 विमान क्यों हुए लेट

Tejinder Singh
Update: 2019-12-04 12:23 GMT
पुरी-साईं नगर शिर्डी-पुरी नागपुर, वर्धा, गोंदिया होकर 8 साप्ताहिक विशेष ट्रेनें, जानिए 10 विमान क्यों हुए लेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  यात्रियों की यात्रा सुविधा एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 08429/08430 पुरी-साईं नगर शिर्डी-पुरी  के बीच गोंदिया, नागपुर, वर्धा होकर 8 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की निर्णय लिया है। 08429 पुरी-साईं नगर शिर्डी विशेष ट्रेन : पुरी से 4 से  25 दिसंबर तक (कुल 4 फेरियां) प्रत्येक बुधवार 12.00 बजे प्रस्थान होकर साईं नगर शिर्डी दूसरे दिन (गुरुवार) 20.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का दूसरे दिन (गुरुवार) गोंदिया आगमन 5.40, प्रस्थान 5.42, नागपुर आगमन 8.10, प्रस्थान 8.15, वर्धा आगमन 9.30, प्रस्थान 09.32 बजे होगा। उसी प्रकार 08430 साईं नगर शिर्डी-पुरी विशेष ट्रेन साईं नगर शिर्डी से 6 से 27 दिसंबर तक (कुल 4 फेरियां) प्रत्येक शुक्रवार 00.45 बजे प्रस्थान होकर दूसरे दिन (शनिवार) 11.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का वर्धा में आगमन शुक्रवार 11.50, प्रस्थान 11.52, नागपुर आगमन 13.45, प्रस्थान 13.50, गोंदिया आगमन 15.39, प्रस्थान 15.41 बजे होगा। दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज खुर्दा रोड भुवनेश्वर, नराज मरथापुर, ढेंकनाल, तलचर रोड, अंगुल, राइराखोल, संबलपुर, बारगढ़ रोड, बालंगर, तितलागढ़, कांटबंजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, शेगांव, भुसावल एवं मनमाड़ रहेगा। ट्रेन में 4 तृतीय वातानुकूलित, 9 शयनयान, 3 द्वितीय साधारण एवं 2 एसएलआर ऐसे कुल 18 कोच रहेंगे।

तबलिघी इज्तेमा की धार्मिक सभा 7 से 9 दिसंबर तक अमरावती में आयोजित की गई है। सभा के लिए रेलवे ने बल्लारशाह-बड़नेरा-बल्लारशाह और  नागपुर-मनमाड़ के लिए विशेष ट्रेन की सुविधा दी है। 01296/01297 बल्लारशाह-बड़नेरा-बल्लारशाह के बीच 2 स्पेशल ट्रेन केवल एक फेरी चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं नागपुर मनमाड़ के लिए केवल एक फेरी ट्रेन की सुविधा दी जाएगी। 01296 बल्लारशाह-बड़नेरा विशेष ट्रेन बल्लारशाह से शुक्रवार 6 दिसंबर को दोपहर 2  बजे प्रस्थान होकर चंद्रपुर आगमन 2.20 प्रस्थान 2.22, वरोरा आगमन 3.22, प्रस्थान 3.24, वर्धा  आगमन, 4.22 प्रस्थान 4.24, धामनगांव आगमन 5.10, प्रस्थान 5.12 एवं बडनेरा आगमन 6.35 बजे होगा। ट्रेन में 12 शयनयान, 4 साधारण द्वितीय एवं 2 एसएलआर ऐसे कुल 18 कोच रहेंगे।  01297 बड़नेरा-बल्लारशाह ट्रेन बड़नेरा से सोमवार 9 दिसंबर को 23.40 बजे प्रस्थान होकर धामनगांव (दूसरे दिन) आगमन 00.10 प्रस्थान 00.12, वर्धा आगमन 01.00, प्रस्थान 01.02, वरोरा आगमन 01.50, प्रस्थान 01.52, चंद्रपुर आगमन 03.00, प्रस्थान 03.02 होते हुए बल्लारशाह 4.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 14 साधारण द्वितीय एवं 2 एसएलआर ऐसे कुल 16 कोच होंगे। 01298 नागपुर-मनमाड़ विशेष ट्रेन नागपुर से सोमवार 9 दिसंबर को 17.30 बजे प्रस्थान होकर वर्धा आगमन 18.30, प्रस्थान 18.32, धामनगांव आगमन, 19.20 प्रस्थान 19.22, बड़नेरा आगमन 20.30, प्रस्थान 20.35, मूर्तिजापुर आगमन 20.58, प्रस्थान 21.00, अकोला आगमन 21.30, प्रस्थान 21.32, शेगांव आगमन 21.50, प्रस्थान 21.52, मलकापुर आगमन 23.15, प्रस्थान 23.17, भुसावल (दूसरे दिन) आगमन 01.10, प्रस्थान 01.15, जलगांव आगमन 02.05, प्रस्थान 02.07, चालीसगांव आगमन 03.03, प्रस्थान 03.05 होते हुए मनमाड़ दूसरे दिन 10 दिसंबर को 4.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 14 साधारण द्वितीय एवं 2 एसएलआर ऐसे कुल 16 कोच रहेंगे। 

Tags:    

Similar News