लघु उद्योगों के जरिए महिलाएं बनें आत्मनिर्भर : पालकमंत्री

लघु उद्योगों के जरिए महिलाएं बनें आत्मनिर्भर : पालकमंत्री

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-03 08:35 GMT
लघु उद्योगों के जरिए महिलाएं बनें आत्मनिर्भर : पालकमंत्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महिलाएं लघु उद्योग से आत्मनिर्भर बनकर विकास की ओर अग्रसर हों। माउली महिला मंडल ने महिलाओं के लिए जो मंच तैयार किया है वह सराहनीय है। इस मंच से जुड़कर महिलाएं आर्थिक उन्नति की ओर लगातार अपने कदम बढ़ाते हुए आगे बढ़ें। उक्त उद्गार पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने व्यक्त किए। वे हुडकेश्वर रोड में आयोजित आनंद मेले के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

लगाए गए थे 200 स्टाल
माउली महिला मंडल की ओर से नीलकंठ नगर में आनंद मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 200 स्टाल लगाए गए। विभिन्न गृह व लघु उद्योग से जुड़ी महिलाओं ने इस अवसर पर अपने प्राडक्ट रखे। महिलाओं द्वारा निर्मित प्रोडक्ट को लोगों ने काफी पसंद किए। महाराष्ट्र दिवस पर आयोजित आनंद मेले की शाम इतनी खुशनुमा थी कि कुछ स्टॉलों के माल हाथों-हाथ खप गए। हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने आनंद मेले का आनंद उठाया। आनंद मेले में घरेलू उत्पाद पापड़, अचार , क्राफ्ट, बैग्स सहित अनेक खाद्य सामग्री के स्टॉल लगाए गए थे। ज्वेलरी और कपड़ों की भी यहां आकर महिलाओं ने खरीदी की। इसी तरह कई मेडिकल प्राडक्ट भी थे। कुछ स्टाल में लोगों को हेल्थ को लेकर अवेयर किया जा रहा था।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पी.एम.पर्लावार. मनीष झा, डी.डी. निपाणे, भगवान मेंढे, नरेश भोयर, पप्पू ठाकुर, कमल हाथीबेड, लीला हाथीबेड, विद्या मडावी, स्वाति आखतकर, प्रगति पाटील, अनिता पेद्दुलवार, प्रीति राजदेकर, शुभांगी गायधने प्रमुखता से  उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रस्ताविक माउल महिला मंडल की अध्यक्ष पूजा धांडे ने रखा। उन्होंने महिला मंडल द्वारा वर्ष भर आयोजित कार्यक्रमों का विवरण पेश किया। संचालन की  बागडोर नीता सातपुते ने संभाली। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वाति भुरे, मनीषा सोनेकर, स्वाति कालमेघ, स्नेहल कंगाले, वंदना गुहे, विद्या लगडे, कांचन बेलखोडे, नंदा मुगले, सपना पवार, छाया वरुलकर, संगीता मिस्कीन, शिखा गुप्ता ने अथक परिश्रम किया।

Tags:    

Similar News