कक्षा १२वीं बोर्ड परीक्षा में सगे भाईयों ऋषि व ऋषिकेश ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sanjana Namdev
Update: 2023-05-27 05:49 GMT

डिजिटल डेस्क, पन्ना। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा घोषित किए गए कक्षा १०वीं एवं १२वीं बोर्ड परीक्षा में सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्रनगर में कक्षा १२वीं में अध्ययनरत दो भाईयों ऋषि पाण्डेय ने ५०० में से ४६१ अंक अर्जित कर विज्ञान समूह से विद्यालय में प्रथम स्थान व दूसरे भाई ऋषिकेश पाण्डेय ने ५०० में से ४७१ अंक अर्जित कर विज्ञान समूह से ही विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों भाईयों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता कैलाश कुमार पाण्डेय, माता शांति पाण्डेय व अपने दादा जी जो कि सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं उनको दिया है। भाईयों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामना दी है।  

Tags:    

Similar News