क्रिकेट: धोनी खेल चुके अपना आखिरी मैच, अब टीम इंडिया में वापस नहीं लौटेंगे माही

क्रिकेट: धोनी खेल चुके अपना आखिरी मैच, अब टीम इंडिया में वापस नहीं लौटेंगे माही

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-13 09:01 GMT
क्रिकेट: धोनी खेल चुके अपना आखिरी मैच, अब टीम इंडिया में वापस नहीं लौटेंगे माही

डिजिटल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विकेटकीपर-बल्लेबाज एम.एस. धोनी के टीम इंडिया में भविष्य को लेकर पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ा बयान दिया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक, धोनी टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। अब धोनी को आप नीली जर्सी में नहीं देख पाएंगे। आकाश ने यह बात पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा के साथ यूट्यूब पर बात करते हुए कही है। 

यह खबर भी पढ़ें - क्रिकेट: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के 2 से 3 सीजन खेल सकते हैं धोनी ! इस महान क्रिकेटर ने किया दावा

बता दें कि, धोनी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। उसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, धोनी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से लेकर अभी तक टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं। धोनी को ड्रॉप नहीं किया गया है, मुझे लगता है कि शायद उन्होंने अपना मन बना लिया है कि वह अब भारत के लिए नहीं खेलेंगे। 

यह खबर भी पढ़ें - क्रिकेट: आज ही के दिन 36 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था अपना पहला एशिया कप का खिताब

धोनी की वापसी का अब एक ही रास्ता
चोपड़ा ने कहा  धोनी की वापसी का एक रास्ता है कि, वह अब भी भारत के लिए खेल सकते हैं अगर उन्हें BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, कोच रवि शास्त्री या कप्तान विराट कोहली की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने को कहा जाए। अगर वे चाहें तो धोनी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वापस आ सकते हैं। वहीं चोपड़ा ने यह भी कहा कि, हालांकि मुझे ऐसा लगता है कि धोनी ने अपना मन बना लिया है कि उन्हें विदाई मैच नहीं चाहिए। वो खामोशी से आए थे और खामोशी से चले जाना चाहते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें - Inspiration: रामायण के अंगद से सीखा था इस क्रिकेटर ने क्रिज पर पैर जमाना, ट्विटर पर किया खुलासा

IPL के 2 से 3 सीजन और खेल सकते हैं धोनी
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना ​​है कि, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एम.एस. धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कम से कम 2 से 3 सीजन और खेल सकते हैं। लक्ष्मण के अनुसार, धोनी "सर्वोच्च रूप से फिट" हैं और उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है। उन्होंने कहा कि, इसके बाद ही वे अपने क्रिकेट करियर के बारे में कुछ फैसला करेंगे। लक्ष्मण ने खुलासा किया कि नए मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी ने उनसे धोनी के भविष्य के बारे में एक बार चर्चा जरूर की थी।


 

Tags:    

Similar News