Xiaomi Redmi Go का 16 जीबी वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च ! 

Xiaomi Redmi Go का 16 जीबी वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च ! 

Manmohan Prajapati
Update: 2019-05-25 11:38 GMT
Xiaomi Redmi Go का 16 जीबी वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च ! 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने मार्च माह में अपना लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi Go लॉन्च किया था। Android 8.1 ओरिओ (Android Go गो एडिशन) Os पर बेस्ड इस फोन की कीमत 4,499 रुपए से शुरू होती है। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी Redmi Go स्मार्टफोन के एक नए स्टोरेज वेरिएंट पर काम कर रही है। माना जा रहा है इस फोन के 16 GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। 

हालांकि ​कंपनी ने अपने इस वेरिएंट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने हाल ही में एक ट्वीट किया है,जिसमें #AapkiNayiDuniya हैशटैग का इस्तेमाल किया है। बता दें कि कंपनी ने इस साल Redmi Go को लॉन्च करने के लिए भी इसी हैशटैग का इस्तेमाल किया था। ऐसे में Redmi Go के 16 GB वेरिएंट के लॉन्च होने की संभावना बढ़ गई है। 

लॉन्च के दौरान आई थी ये खबर
इसके अलावा स्मार्टफोन के लॉन्च के समय पर दो वेरिएंट की खबर भी सामने आई थी। बता दें कि भारत में लॉन्च से पहले जब Redmi Go को ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। उस दौरान इसके 8 GB और 16 GB दो स्टोरेज वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई थी। ऐसे में संभावना है कि कंपनी Redmi Go के नए 16 GB स्टोरेज वेरिएंट को लाने की तैयारी में है। फिलहाल भारतीय मार्केट में फिलहाल Redmi Go का 1 GB रैम और 8 GB स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। 

स्पेसिफिकेशंस 
Redmi Go में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1280X720 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP का रियर कैमरा मिल जाता है, जो कि LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट  कैमरा दिया गया है। 

इस फोन में 1 GB रैम और 8 GB इंटरनेट स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसकी स्टोरेज क्षमता को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 20 से ज्यादा भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को स्पोर्ट करता है और इसमें गूगल एसिसटेंट हिंदी में दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, FM- रेडियो, माइक्रो USB port, GPS और 3.5mm ऑडियो पोर्ट का ऑप्शन है। वहीं पावर के लिए इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है।

Tags:    

Similar News