सेना का शौर्य : मारे गए कमांडो का शव डरे-सहमे ले गए पाक सैनिक

सेना का शौर्य : मारे गए कमांडो का शव डरे-सहमे ले गए पाक सैनिक

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-14 07:50 GMT
सेना का शौर्य : मारे गए कमांडो का शव डरे-सहमे ले गए पाक सैनिक
हाईलाइट
  • भारतीय सैनिकों ने मार गिराए पाक के दो सैनिक
  • सफेद झंडा दिखा अपने सैनिकों के शव ले गया पाक

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। हर बार उसे भारतीय सैनिकों के सामने घुटने टेकने पड़ते हैं। एक बार फिर भारतीय सेना ने पाक  सैनिकों के दांत खट्टे कर दिए है। भारतीय सेना के जवानों ने पीओके के हाजीपुर सेक्टर में पाक के दो सैनिकों को मार गिराया है। मारे गए पाक सैनिकों के शव लेने पाकिस्तान सैनिक सफेद झंडा लहराते हुए आगे आए और शव ले गए। इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। 
 

वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक हाथ में सफेद झंडा लिए दिख रहा है। सैनिक रस्सियो के सहारे अपने मारे गए सैनिकों का शव लेकर जा रहे हैं। दोनो पाक सैनिक सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गए थे। ये वीडियो 10 से 11 सितंबर के बीच का बताया जा रहा है। 

बता दें कि भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाई है पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान ने कई देशों से भारत की शिकायत की लेकिन हर जगह उसे मुंह की खानी पड़ी। अब बौखलाया पाकिस्तान फालतू हरकते कर रहा है। पाकिस्तान पीएम इमरान खान कई बार भारत को परमाणु बम की धमकी दे चुके हैं। वहीं कश्मीर की जनता को भड़काने में लगे हुए हैं। इधर पाक सेना भी एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। 

 

Tags:    

Similar News