पाक पर हमला: बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर किया हमला, 7 पाक सैनिकों की मौत

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर किया हमला, 7 पाक सैनिकों की मौत
  • मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान पाक आर्मी पर हमला
  • बलूचिस्तान एक बेलगाम घोड़े की तरह -पूर्व पीएम अब्बासी
  • पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को रिमोट से उड़ा

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान में भारत की एयरस्ट्राइक के बाद बलूच विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जंग छेड़ दी है। बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर अटैक किया है। बलूच लिबरेशन आर्मी की स्पेशल टेक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वैड ने पाकिस्तानी सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया। पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को रिमोट से उड़ा दिया। बीते 24 घंटे में पाकिस्तानी सेना पर बलूचों का यह दूसरा बड़ा हमला है, जिसमें 7 सैनिकों की मौत होने की खबर है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक बलूचों ने ये हमला बोलान के माछकुंड में किया।

बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि बलूचिस्तान एक बेलगाम घोड़े की तरह है, जिस पर अब पाकिस्तान की कोई पकड़ नहीं रही और यह रात के समय और बेलगाम हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार बलूच विद्रोहियों ने यह हमला उस वक्त किया गया, जब पाकिस्तान की आर्मी मिलिट्री ऑपरेशन की तैयारी में जुटी थी। बलूचिस्तान के बोलान में सेना की गाड़ी पर हमला, एक अधिकारी समेत 6 जवानों की मौत हुई।

ये पहला मौका नहीं है जब बलूच विद्रोही ने पाकिस्तानी सेना पर हमला किया है, इससे पहले भी बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर हमला किया था, जिसमें कई पाक सैनिकों की मौत हो गई थी। यह हमला केच जिले के किलाग इलाके में हुआ था, जहां पाकिस्तानी सेना की टीम को निशाना बनाया गया था।

Created On :   8 May 2025 10:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story