Catholic Church New Pope: पोप फ्रांसिस के निधन के बाद कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट चुने गए कैथोलिक चर्च के नए पोप, अमेरिकी राष्टपति ने दी बधाई

- पोप फ्रांसिस के निधन के बाद कार्डिनल रॉबर्ड प्रीवोस्ट चुने गए कैथोलिक चर्च के नए पोप
- अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई
- पहले अमेरिकी पोप बने रॉबर्ट प्रीवोस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद कैथोलिक चर्च के नए नेता का चुनाव हो चुका है। अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को गुरुवार को कैथोलिक चर्च का नया नेता चुना गया है। बता दें, वह पहले अमेरिकी पोप बने हैं। कैथोलिक चर्च के नए पोप बनने के बाद उनका नाम लियो XIV रखा गया। गुरुवार को सिस्टिन चैपल से सफेद धुंआ उठता दिखा और सेंट पीटर्स की घंटियां बज उठीं जिसके बाद 69 वर्षीय रॉबर्ट प्रीवोस्ट बेसिलिका की केंद्रीय बालकनी में दिखाई दिए।
फ्रांसीसी कार्डिनल डोमिनिक मैम्बर्टी ने लैटिन शब्द 'हैबेमस पापम' जिसका मतलब होता है हमारे पास पोप है, के साथ नए पोप के नाम से पर्दा उठाया। बता दें, रॉबर्ट प्रीवोस्ट कैथोलिक चर्च के 267वें पोप हैं।
फ्रांसीसी और इतालवी मूल के 69 वर्षीय अमेरिकी कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट का जन्म 14 सितंबर 1955 को शिकागो में हुआ था। उन्होंने साल 2023 से बिशपों के लिए डिकास्टरी के प्रीफेक्ट और लैटिन अमेरिका के लिए पोंटिफिकल कमीशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
कैथोलिक चर्च के नए पोप बनने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारीक ट्वीटर पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। पोस्ट में अमेरिकी राष्टपति ने लिखा, "कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को बधाई, जिन्हें हाल ही में पोप नामित किया गया है। यह महसूस करना बहुत सम्मान की बात है कि वे पहले अमेरिकी पोप हैं। कितना उत्साह और हमारे देश के लिए कितना बड़ा सम्मान। मैं पोप लियो XIV से मिलने के लिए उत्सुक हूं। यह एक बहुत ही सार्थक क्षण होगा।"
Created On :   9 May 2025 2:28 AM IST