नेपाल: भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता

नेपाल: भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-10 11:16 GMT
नेपाल: भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता
हाईलाइट
  • कई जिलों में 10 लोगों की मौत
  • 40 से ज्यादा लापता
  • नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन

डिजिटल डेस्क, काठमाडू। नेपाल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई। पिछले 24 घंटों के दौरान नेपाल के कई जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। कई घर भी बह गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी सूचना दी। 

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में बाढ़ के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल और चीन के बीच ततोपानी-झांगमू बॉर्डर पॉइंट को जोड़ने वाली सड़क को भी नुकसान हुआ है।

सिंधुपालचौक जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार ढकाल ने बताया, बरहाबिसे नगर पालिका में 11 घर बहने से 14 लोग लापता हैं। इसके साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं। वहीं भोटेकोशी नगरपालिका में दो घर बहने के बाद से चार लोग लापता हो गए और दो लोग घायल हो गए।

उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी काठमांडू को नेपाल-चीन बॉर्डर पॉइंट से जोड़ने वाला अरानिको राजमार्ग भी कम से कम सात स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। ढकाल ने कहा, इससे चीन के साथ कुछ दिनों के लिए हमारे देश का व्यापार प्रभावित होगा। मार्च में कोविड-19 महामारी के चलते दो महीने के लिए बंद रहे ततोपानी-झांगमू बॉर्डर पॉइंट को फिर से खोल दिया गया था।

 

Tags:    

Similar News