कोरोना वायरस के बाद अब मर्डर हॉर्नेट का डर, गला देता है इंसानों का मांस

कोरोना वायरस के बाद अब मर्डर हॉर्नेट का डर, गला देता है इंसानों का मांस

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-04 13:46 GMT
कोरोना वायरस के बाद अब मर्डर हॉर्नेट का डर, गला देता है इंसानों का मांस

डिजिटल डेस्क,वॉशिंगटन। कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर दुनिया में लगातार बढ़ते ही जा रहा है। इस जानलेवा महामारी के बाद अमेरिका में अब जानलेवा कीड़े का खतरा पैदा हो गया है। यहां पहली बार एशिया का सबसे बड़ा हॉर्नेट (Hornet) कीड़ा देखा गया है। इसे मर्डर हॉर्नेट्स (Murder Hornets) भी कहा जाता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार मर्डर हॉर्नेट वॉशिंगट में देखे गए हैं। ये कीड़े मधुमक्खियों को खत्म कर देते हैं। वहीं इंसानों के लिए भी जानलेवा होते हैं। 

मधुमक्खी पालने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने मरी हुई मधुमक्खियां देखी हैं। वॉशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (Washington State University) के एक्सपर्ट के अनुसार मर्डर हॉर्नस दो इंच से अधिक लंबे होते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़े हॉर्नेट होते हैं। कई बार इनके डंक से इंसानों की मौत भी हो जाती हैं। 

हॉर्नेट छत्ते पर हमला कर कुछ देर में सभी मधुमक्खियों को मार देते हैं। हॉर्नेट्स का डंक इतना जहरीला होता है कि इंसानों के मांस को गला सकता है। यह जानलेवा कीड़ा जापान में हर साल 20 से 40 लोगों की जान ले लेता है। 

Tags:    

Similar News