सीरिया में रिफ्यूजी कैंपों पर रूस ने की गोलीबारी, 50 लोगों की मौत

सीरिया में रिफ्यूजी कैंपों पर रूस ने की गोलीबारी, 50 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-13 08:53 GMT
सीरिया में रिफ्यूजी कैंपों पर रूस ने की गोलीबारी, 50 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क,बेरूत। सीरिया में पैर जमाए बैठे आतंकी संगठन ISIS को खदेड़ने के लिए रूस लगातार अभियान चला रहा है। रूस ने पूर्वी सीरिया में दो रिफ्यूजी कैंपों और इसके आसपास के इलाके में बमबारी की। जिसमें दर्जनों नागरिक मारे गए। बमबारी को लेकर सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने आज कहा कि पिछले शुक्रवार की रात से दीर एजोर प्रांत में जारी भीषण बमबारी में 50 लोग मारे गए हैं, जिसमें 20 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था की ओर से शनिवार को मृतकों का आंकड़ा 26 बताया गया था। 

                           

ये भी पढ़े-ग्रुप फोटो के लिए आखिर में खड़े हुए नरेंद्र मोदी, ट्विटर पर ट्रोल

बता दें कि रूस ने बमबारी फरात नदी के आस-पास के इलाके को निशाना बनाकर किया। इसके साथ ही सीरिया के अल्बु कमाल शहर और रेफ्यूजी गांवों और शिविरों को निशाना बनाया गया। अल्बु कमाल सीरिया अब अखरी वो शहर जो देश के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। ये शह इस वक्त आतंकी संगठन आइएस के नियंत्रण में है। अगर आइएस से ये शहर छिन जाता है, तो उन्‍हें फिर उन्‍हें अंडरग्राउंड होना पड़ेगा। 

ये भी पढ़े- UAE गठबंधन ने किए यमन पर हवाई हमले, अलकायदा के 11 आतंकवादी  ढेर

 

सीरिया में गृह युद्ध  2011 में राष्ट्रपति बाशर अल असद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद ये एक भयंकर युद्ध में बदल गया, जिसमें अभी तक 3,30,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं लाखों लोगों को अफना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। अब सीरिया के ज्यादातर शहर खंडहर बन गए हैं।

Similar News