Coronavirus Assessment: भारत में 'कोरोना' का खतरा कम, जानें क्यों ?

Coronavirus Assessment: भारत में 'कोरोना' का खतरा कम, जानें क्यों ?

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-01 06:25 GMT
Coronavirus Assessment: भारत में 'कोरोना' का खतरा कम, जानें क्यों ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने दुनिया में फैले खतरनाक कोरोनावायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति के आधार पर भविष्य की स्थिति का आंकलन किया है। इसके परिणाम भारत सहित उन देशों के लिए सुखद हैं, जहां सालों से बीसीजी ( बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) का टीका लगता आया है। वहीं जिन देशों के लोगों को यह टीका कभी नहीं लगा, उन्हें कोरोना से खतरा ज्यादा है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष के लिए विस्तृत अध्ययन की बात कही गई है। यह टीका टीबी से बचाव के साथ सांस संबंधी संक्रमण से रक्षा करने में मदद करता है। यह जन्म से छह माह में लगता है। 

Coronavirus Live Updates: मास्क पहनने को लेकर गलत जानकारी दे रहा है WHO? जानें क्या है सच

          देश              कुल मामले            कुल मौतें
अमेरिका             188592           4055
इटली             105792           12428
नीदरलैंड्स             12595            1039

कोरोना वायरस: बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर Covid-19 पॉजिटिव, बिना जांच एयरपोर्ट से भागी

भारत में स्थिति: यहां आजादी के बाद से बीसीजी का टीका लग रहा है। यह वर्ष 1978 में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया और अब भी जारी है। संभावना है कि भारत को इसका लाभ मिलेगा। 

देश             टीकाकरण कब से   मौतें हो सकती हैं
जापान                 1947         0.28
ब्राजील                 1920         0.57
डेनमार्क                 1946-86तक         2.3
ईरान                 1984         19.7
स्पेन                1965-81तक         29.5

ट्रंप ने लगाया WHO पर आरोप, कहा- कोरोना पर WHO ने लिया चीन का पक्ष

कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या

विश्व स्तर पर कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या कुल साढ़े 8 लाख से जयादा हो गई है। वहीं अमेरिका अब तक पहले स्थान पर है जहां सबसे अधिक संक्रमितों की  संख्या (188,592) है। वहीं 4055 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। इसके बाद इटली दूसरे स्थान पर है जहां संक्रमितों की संख्या (105,792) है। वहीं इस वायरस से 12,428 की मौत हो चुकी है। बात करें भारत की तो यहां अब तक कुल 1590 संक्रमित मामले सामने आए है। वहीं 45 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। 

Coronavirus Lockdown: युवक ने अपने कुत्ते को सैर कराने के लिए निकाली ऐसी तरकीब, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Tags:    

Similar News