यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने के लिए उकसा रही रूसी सैनिकों की पत्नियां, युद्ध के बीच यूक्रेन की प्रथम महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा

यूक्रेन-रूस युद्ध यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने के लिए उकसा रही रूसी सैनिकों की पत्नियां, युद्ध के बीच यूक्रेन की प्रथम महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा

Anchal Shridhar
Update: 2022-11-30 15:21 GMT
यूक्रेनी महिलाओं का रेप करने के लिए उकसा रही रूसी सैनिकों की पत्नियां, युद्ध के बीच यूक्रेन की प्रथम महिला ने किया सनसनीखेज खुलासा
हाईलाइट
  • घटना की हो वैश्विक आलोचना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रुस और यूक्रेन  के बीच पिछले 9 महीनों से जंग जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि रूसी सैनिक यूक्रेन में रेप करने की घटनाओं को एक हथियार के रुप में इस्तेमाल कर रहें हैं। उनकी पत्नियां उन्हें ऐसा करने के लिए उकसा रही हैं। दरअसल, ओलेना लंदन में हुए अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, रुसी जवानों को उनकी पत्नियां यूक्रेन की महिलाओं का बलात्कार करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
 
स्काई न्यूज की खबर के अनुसार, ओनेना जेलेंस्का ने कहा कि रूसी सैनिकों की पत्नियां उन्हें यूक्रेनी महिलाओं के साथ यौन हिंसा के लिए कहती हैं। उन्होंने इस दौरान रूसी सैनिकों की तरफ से यूक्रेन में किए जा रहे दुराचार के बारे में बताया। यूक्रेन की प्रथम महिला ने कहा, " यौन हिंसा किसी पर प्रभुत्व साबित करने का सबसे क्रूर, सबसे खराब तरीका है और इस तरह की हिंसा के पीड़ितों के लिए, युद्ध के समय गवाही देना मुश्किल है, क्योंकि कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता है।" उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि " यह एक और उपकरण है जिसे वे अपने हथियार के रुप में उपयोग कर रहें हैं। इस युद्ध  बचाव में तैनात संसाधनों के अलावा इसे भी एक हथियार तौर देख रहे है। इसलिए इसका वे व्यवस्थित और खुले तौर पर प्रयोग कर रहे हैं।" 

घटना की हो वैश्विक आलोचना

उन्होंने कहा कि हमने पाया कि रूसी सैनिक इसको लेकर काफी खुले विचारों के हैं। वो इसके बारे में अपने परिवारवालों से फोन पर बात करते हैं। उनकी इसी बातचीत के जरिए ही हम इस बात को जान पाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि असल में रूसी सैनिकों की पत्नियां ही उन्हें बलात्कार जैसा घिनौना काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। वे उनसे कहती हैं कि जाओ उन यूक्रेनी महिलाओं का बलात्कार करो, बस इसे हमसे मत साझा करो। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इसी वजह से इस मामले पर पूरे विश्व की तरफ से प्रतिक्रिया होने चाहिए। ओनेना ने कहा कि रूसी सैनिकों के इस कृत्य को युद्ध अपराध के रूप में मान्यता देना और उन्हें इसका अपराधी घोषित करना बेहद महत्वपूर्ण है।  

यूक्रेन बनेगा नाटो का सदस्य
 
सम्मेलन में नाटो महासिचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यु्क्रेन को सैन्य गठबंधन में शामिल करने के लिए अपने संकल्प को याद करते हुए कहा, युक्रेन एक दिन दुनिया के सबसे बड़े सुऱक्षा संगठन का सदस्य बनेगा। स्टोल्टेनबर्ग का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एवं नाटो समकक्षों के सामने यूक्रेन के लिए त्वरित मदद मुहैया कराने के लिए रोमानिया में एकत्रित होने के बाद आया है। इस बैठक का मुख्य लक्ष्य यह तय करना है कि युद्ध में यूक्रेन की मदद कैसे की जाए?  स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, " नाटो का दरवाजा खुला है। " हाल ही में नाटो में शामिल हुए मैसेडोनिया और मोंटेनेग्रो के बारें में उन्होंने कहा कि देशों के नाटो में शामिल होने को लेकर रुस के पास कोई वीटो पॉवर नहीं है।

Tags:    

Similar News