10th क्लास के बच्चों को पढ़ाया जाएगा अंगदान का पाठ

10th क्लास के बच्चों को पढ़ाया जाएगा अंगदान का पाठ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-07 14:58 GMT
10th क्लास के बच्चों को पढ़ाया जाएगा अंगदान का पाठ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अंगदान (organ Donation) को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए अब राज्य सरकार दसवी के छात्रों को अंगदान के बारे में पढाएगी। इसके लिए इस साल से 10 वीं के विज्ञान के पाठ्यक्रम में अगंदान पर एक पाठ रखा गया है।  शैक्षणिक वर्ष 2018-19 से 10 वी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। नए शिक्षा सत्र से छात्रों को नई किताबें दी जाएंगी। नए पाठ्यक्रम में ‘शब्द संपत्ति के विकास’, नई तकनीक का इस्तेमाल, स्वअध्ययन, चिकित्सा, निरीक्षण, निर्णय क्षमता, जिम्मेदार नागरिकता का अनुभव और उद्योग-व्यवसाय से जुड़ी शिक्षा पर जोर दिया गया है।

राज्य सरकार ने दसवी के पाठ्यक्रम के विज्ञान विषय कि किताब में अंगदान को लेकर एक पाठ शामिल किया है। इसमें अंगदान के महत्व, अंगदान की पद्धति व देहदान के बारे में जानकारी दी गई है। इस बारे में राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावडे का कहना है कि अंगदान को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। जागरुकता पैदा करने के लिए लोगों का सहभाग जरूरी है। छात्रों को भी इस बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस लिए पाठ्यक्रम में  इस विषय को शामिल करने का फैसला लिया गया है।

Similar News