कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली पहुँचने वाली 13 ट्रेनें लेट

कड़ाके की ठंड से ट्रेन के पहिए पर ब्रेक कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली पहुँचने वाली 13 ट्रेनें लेट

IANS News
Update: 2022-01-20 07:01 GMT
कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली पहुँचने वाली 13 ट्रेनें लेट
हाईलाइट
  • कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली पहुँचने वाली 13 ट्रेनें लेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने के कारण गुरुवार को दिल्ली पहुँचने वाली 13 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। कई इलाकों में तो विजिबिलिटी केवल 50 मीटर रह गई। कोहरा इस साल भले ही देर से आया है लेकिन कोहरे की वजह से इन दिनों रेलवे को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुपर फास्ट से लेकर प्रीमियम ट्रेनें तक अपने निर्धारित समय से देरी से चल रहीं हैं।

देशभर के विभिन्न इलाकों से दिल्ली आने वाली स्पेशल ट्रेन गुरुवार को एक घण्टे से करीब चार घंटे तक देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरे की स्थिति बिगड़ी तो ये ट्रेन और लेट हो सकती है। रेलवे के अनुसार मंगलवार को दिल्ली पहुँचने वाली 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं। इससे पहले बुधवार को दिल्ली पहुँचने वाली 24 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट थीं।

उत्तर रेलवे ने गुरुवार को लेट चल रहीं ट्रेनों की सूची जारी की है। इन ट्रेनों में मुंबई, बिहार, असम, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली कई रेलगाड़ियां शामिल हैं। ओडिशा के पुरी-नई दिल्ली आने वाली 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 03.45 घण्टे देरी से चल रही है। 12397- बिहार के भागलपुर से दिल्ली आने वाली, भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 03.30 घण्टे लेट है। बिहार के दरभंगा से चलने वाली 12565- दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति- 1:15 घण्टे लेट चल रही है। पूर्वी उत्तरप्रदेश चलने वाली 12555- गोरखपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस-02.30 घण्टे की देरी से चल रही है। 12451- कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस- 02.30 लेट चल रही है।

पश्चिम बंगाल से दिल्ली आने वाली 12381- हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 01.45 घण्टे लेट चल रही हैं। 12427- रीवा-आनंदविहार रीवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घण्टे 45 मिनट देरी से चल रही है। 12225- आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस- 01.15 घण्टे लेट चल रही है। बिहार से दिल्ली आने वाली 12367- भागलपुर- आनंदविहार एक्सप्रेस- 01.30 घण्टे देरी से चल रही है। डा. अंबेडकरनगर से नई दिल्ली आने वाली 12919- अंबेडकरनगर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है। महाराष्ट्र से दिल्ली आने वाली 11057 मुंबई-नई दिल्ली दादर एक्सप्रेस अपने समय से 02.30 देरी से चल रही है।

वहीं विशाखापट्टनम से नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली रेलगाड़ी 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। साथ ही 12155- हबीबगंज-निजामुद्दीन एक्सप्रेस-02.30 घण्टे लेट है।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह देश के विभिन्न शहरों में जबरदस्त और घना कोहरा छाया रहा। सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली के पालम में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। इसी तरह से पंजाब के अमृतसर में भी विजिबिलिटी 50 मीटर थी। हरियाणा के करनाल और हिसार में उत्तरप्रदेश के लखनऊ, एमपी के ग्वालियर, बिहार के पटना और गया, असम के धुबरी आदि जैसी जगहों पर भी विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर रही। इसकी वजह से रेलगाड़ियों को गंतव्य स्थल तक पहुँचने में देरी हो रही है।

 

 (आईएएनएस)

Tags:    

Similar News