36% किशोर नहीं जानते भारत की राजधानी का नाम : सर्वे रिपोर्ट
36% किशोर नहीं जानते भारत की राजधानी का नाम : सर्वे रिपोर्ट
Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-16 18:50 GMT
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर पर हुए सर्वे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। "ऐनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट फॉर रूरल इंडिया-2017" में सामने आया है कि भारत में 14 से 18 साल के 36% किशोरों को भारत की राजधानी का नाम नहीं मालूम है। यही नहीं इस उम्र के 76% किशोर पैसे भी ठीक से नहीं गिन पाते हैं। 24 राज्यों के 26 ग्रामीण जिलों में यह सर्वे किया गया है।
ये हुए खुलासे
- 14 से 18 साल के 36% किशोरों को भारत की राजधानी का नाम नहीं पता।
- 14 से 18 साल के 76% किशोर पैसे ठीक से नहीं गिन पाते हैं।
- 14 से 18 साल के 57% किशोरों को सैकड़े की संख्या में एक अंक से भाग नहीं दे पाए।
- 14 साल के 53 प्रतिशत किशोर ही अंग्रेजी के वाक्य पढ़ पाए। 18 साल के यूथ में ऐसे लोगों की तादाद करीब 60% रही।
- 14% बच्चों को जब भारत का मैप दिखाया गया तो उन्हें उसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं था।
- 56% किशोर ही किलोग्राम में वजन को जोड़ पाए।
- 40% किशोर घंटे और मिनट के साथ सही टाइम नहीं बता पाए।
- 21% किशोरों को अपने राज्य का नाम नहीं पता।
- भारत के नक्शे पर 42% ही अपने राज्य को सही पहचान पाए।
- 14 की उम्र तक लड़का और लड़की के एडमिशन में किसी तरह का कोई अंतर नहीं है लेकिन 18 वर्ष तक आते ही 32 फीसदी लड़कियां आगे की पढ़ाई छोड़ देती हैं।
- 12% लड़कों ने कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, वहीं ऐसी लड़कियों की संख्या 22% रही।
- किशोरों में 59% ने कभी कंप्यूटर, तो 64% ने कभी इंटरनेट इस्तेमाल नहीं किया।
- 49% लड़कों ने कभी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया, वहीं ऐसी लड़कियों की तादाद 76% है।
- 75% किशोरों के पास बैंक अकाउंट है। इसमें लड़कियों की संख्या लड़कों से कुछ ज्यादा है।
- 14 से 18 साल के 86% युवा औपचारिक शिक्षा ले रहे हैं।