अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, 30 हजार जवान तैनात

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, 30 हजार जवान तैनात

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-14 05:36 GMT
अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा, 30 हजार जवान तैनात

टीम डिजिटल, जम्मू. 6 घंटे में लगातार 6 सीरियल हमलों के बाद अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा मंडराने लगा है। इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 30 हजार जवानों को यात्रा पर नजर रखने के लिए लगाया गया है।

जम्मू-कश्मीर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां चैकस हैं। ठीक 15 दिनों बाद 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरु होने वाली है। पहलगाम से यात्रा शुरु होती है इससे महज 43 किमी की दूरी पर अनंतनाग में हमला हुआ है। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा जवानों के 246 चैक पोस्ट बनाए गए हैं। हर साल ही अमरनाथ यात्रा पर अतिरिक्त बल को तैनात किया जाता है, लेकिन इस बार लगातार हुए हमलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है अब यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती है।

 

Similar News