कोलकाता में गणतंत्र दिवस पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रंखला बनाई

कोलकाता में गणतंत्र दिवस पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रंखला बनाई

IANS News
Update: 2020-01-26 15:30 GMT
कोलकाता में गणतंत्र दिवस पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रंखला बनाई
हाईलाइट
  • कोलकाता में गणतंत्र दिवस पर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मानव श्रंखला बनाई

कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोगों ने गर्व से तिरंगा लहराते हुए कोलकाता शहर के उत्तर से दक्षिण की तरफ 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। इन लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को रद्द करने की मांग की व भारतीय संविधान को कायम रखने का संकल्प लिया।

किसी भी राजनीतिक संबद्धता या बैनर के बगैर प्रतिभागी दोपहर से पहले शहर के 15 स्पोर्ट्स में एकत्र हुए। यह इनके जमा होने के लिए निर्धारित जगह थी और घड़ी में ठीक 12 बजे एक दूसरे के हाथ पकड़कर इन्होंने मानव श्रृंखला बनाई।

शीर्ष पेशवरों जैसे चिकित्सक, वकील, शिक्षक व प्रोफेसर से लेकर दूसरे के घरों में खाना बनाने व बर्तन धोने से जीविका कमाने वाले लोगों ने, सभी ने इसमें भाग लिया। इसमें कुछ के हाथों में तिरंगा था, जबकि अन्य के सीने पर राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ था।

15 मिनट की मानव श्रृंखला उत्तरी कोलकाता के श्यामबाजार में प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से दक्षिण में जादवपुर विश्वविद्यालय तक फैली हुई थी।

सभी समुदायों के एक धार्मिक मंच युनाइटेड इंटरफेथ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने सिटिजंस ऑफ कोलकाता के तरफ से इसका आयोजन किया था।

Tags:    

Similar News