पुलवामा में सेना के एंबुलेंस पर गोलीबारी, सैनिक, महिला घायल

पुलवामा में सेना के एंबुलेंस पर गोलीबारी, सैनिक, महिला घायल

IANS News
Update: 2020-07-09 17:30 GMT
पुलवामा में सेना के एंबुलेंस पर गोलीबारी, सैनिक, महिला घायल
हाईलाइट
  • पुलवामा में सेना के एंबुलेंस पर गोलीबारी
  • सैनिक
  • महिला घायल

श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सेना के एंबुलेंस पर आतंकियों द्वारा गुरुवार को की गई गोलीबारी में एक सैनिक के साथ ही एक महिला घायल हो गई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, आतंकियों ने अवंतीपोरा इलाके के लेथपोरा में लड्ड मोड़ पर शाम छह बजे एक मस्जिद के पास से क्यूआरटी (क्वि क रेस्पांस टीम) के साथ जा रही एक एंबुलेंस पर गोलीबारी की।

प्रवक्ता ने कहा, एक सैनिक घायल हो गया। उसे श्रीनगर में 92 बेस हास्पिटल पहुंचाया गया। गोलीबारी के दौरान एक महिला नागरिक घायल हो गई। उसकी हालत स्थिर है। इलाके को घेर लिया गया है।

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि महिला को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया और जल्द ही उसे छुट्टी दे दी गई।

Tags:    

Similar News