केजरीवाल की अपील, ''राहुल जी हरियाणा में गठबंधन कर लीजिए''

केजरीवाल की अपील, ''राहुल जी हरियाणा में गठबंधन कर लीजिए''

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-13 10:03 GMT
केजरीवाल की अपील, ''राहुल जी हरियाणा में गठबंधन कर लीजिए''

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस गठबंधन करने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। केजरीवाल लगातार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से गठबंधन करने की अपील कर रहे है। दिल्ली में गठबंधन को लेकर कांग्रेस के लाख इनकार करने के बावजूद भी केजरीवाल ने उनसे गठबंधन पर विचार करने के लिए कह रहे है। इस बार केजरीवाल ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की है वे हरियाणा में आप के साथ गठबंधन करने पर विचार करें।

 

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि " देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर भाजपा हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।""

जेजेपी यानि जननायक जनता पार्टी दुष्यंत चौटाला की पार्टी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सात, कांग्रेस ने एक और आईएनएलडी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। आईएनएलडी दो फाड़ हो चुकी है। आईएनएलडी से अलग JJP का गठन किया गया है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अपील के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया था। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित से सलाह लेने के बाद दिल्ली की सभी सात सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया।

 

 

 

Tags:    

Similar News