महाराष्ट्र: लड़की के 19वें जन्मदिन पर चार दोस्तों ने किया गैंगरेप

महाराष्ट्र: लड़की के 19वें जन्मदिन पर चार दोस्तों ने किया गैंगरेप

IANS News
Update: 2019-08-03 14:30 GMT
महाराष्ट्र: लड़की के 19वें जन्मदिन पर चार दोस्तों ने किया गैंगरेप
हाईलाइट
  • घटना के बाद सदमे में चली गई थी लड़की
  • एक महीने बाद खुलासा
  • जन्मदिन मनाने के लिए दोस्त ने बुलाया अपने घर

औरंगाबाद, आईएएनएस। चार लड़कों द्वारा एक 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपने चार दोस्तों पर रेप का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पिछले महीने मुंबई में उसके जन्मदिन की पार्टी थी, जिसमें उसके 4 दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गुप्तांग में दर्द होने के बाद उसके परिवार ने उसे औरंगाबाद के उसके गृहनगर बेगमपुरा के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, दुष्कर्म का मामला लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद लड़की ने दुष्कर्म की बात परिवार वालों को बताई। उसने बताया कि सात जुलाई को जब पीड़िता मुंबई गई हुई थी, तब उसके 4 साथियों ने लड़की को उनमें से एक के घर जन्मदिन की पार्टी मनाने को कहा।

उसी दिन शाम को केक काटने के बाद चारों लड़कों ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसके बाद लड़की गहरे सदमे में चली गई और अपने परिजनों व मुंबई पुलिस को बिना बताए चुपचाप वापस लौट आई। जुलाई में हुई घटना के तीसरे हफ्ते के बाद उसने अपने गुप्तांग में दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से मामला 30 जुलाई को प्रकाश में आया।

बेगमपुरा पुलिस थाने के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, हमने इस संबंध में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। मुंबई पुलिस अब मामले की जांच करेगी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सामूहिक दुष्कर्म के कारण शायद उसे कई आंतरिक चोटें आई हैं। उसे निगरानी में रखा गया है। पीड़िता का बयान लेने के लिए पुलिस की एक टीम औरंगाबाद के लिए रवाना हो गई है।

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News