MP के मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे बोले - 'मैं खुद ही GST को नहीं समझ पा रहा हूं'

MP के मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे बोले - 'मैं खुद ही GST को नहीं समझ पा रहा हूं'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-10 05:36 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विरोधों और आलोचनाओं के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश में GST लागू करवाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन  अब उनके ही मंत्री उनकी कोशिशों पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। GST लागू होने के 4 महीने बाद भी उनके मंत्री GST को उनकी समझ से परे बता रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो एक जन सभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मंत्रीजी GST के बारे बात कर रहे हैं। वो कहते हैं कि, "मैं खुद ही GST को नहीं समझ पा रहा हूं, तो इस संबंध में मैं कैसे बोलूंगा।" वहीं आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि GST को बड़े-बड़े सीए नहीं समझ पा रहे हैं, व्यापारी भी नहीं समझ पा रहे हैं।" 

8 नवंबर को दिया था बयान

रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो 8 नवंबर का है और नोटबंदी के एक साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश एक जन सभा को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि, इस वीडियो को सरकारी समाचार एजेंसी ने जारी किया है। वीडियो में मंत्री जी आगे कहते हैं कि "समझ का खेल है, धीरे-धीरे यदि आप समझ जायेंगे तो बहुत सुकून मिलेगा और अच्छा लगेगा। बता दें कि, ओम प्रकाश धुर्वे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।" 

हालांकि बाद में ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि, बाद में GST का फायदा समझ आएगा, जब लोगों को ये GST समझ आ जाएगा। जब मंत्री धुर्वे मंच पर खड़े होकर ये कह रहे थे कि जीएसटी उनकी समझ में नहीं आया, तब मंच पर मौजूद कई नेता मुस्कुराने लगे, तो कई ने नजरें ही चुरा लीं। मंत्रियों के रिएक्शन्स से नजर आ रहा था कि कार्यक्रम के उद्देश्य पर धुर्वे जी पानी फेर चुके हैं।

विवादों से रहा है पुराना नाता

बता दें कि ओमप्रकाश धुर्वे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। बच्चों को थप्पड़ मारकर विवादों में आए थे। मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का वीडियो सामने आया था जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। जिसमें वो एक मासूम बच्चे पर थप्पड़ बरसाते दिखाई दिए थे। मामला एक बारात का था जहां धुर्वे डांस कर रहे थे और दूसरा व्यक्ति उन पर पैसों की बरसात करता है। उन पैसों को उठाने के लिए कुछ बच्चे बीच में आते है, लेकिन मंत्री को ये बात पसंद नहीं आती और एक बच्चे को वो थप्पड़ जड़ने शुरू कर देते है। वो उस बच्चे को एक के बाद एक थप्पड़ मारते चले जाते है। मारने के बाद वो बच्चे को किनारे कर फिर डांस करने लगते हैं। 

Similar News