SP-BSP गठबंधन पर सीएम योगी की चुटकी- 'सपा दूसरों के वोट ले सकती है, दे नहीं सकती'

SP-BSP गठबंधन पर सीएम योगी की चुटकी- 'सपा दूसरों के वोट ले सकती है, दे नहीं सकती'

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-23 18:52 GMT
SP-BSP गठबंधन पर सीएम योगी की चुटकी- 'सपा दूसरों के वोट ले सकती है, दे नहीं सकती'

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं सपा के हाथ 1 सीट लगी है। यहां बसपा को बड़ा झटका लगा है। उसके प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर बीजेपी के अनिल अग्रवाल से हार गए हैं। यूपी सीएम ने बीजेपी की इस दमदार जीत के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में SP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जनता ने समाजवादी पार्टी का अवसरवादी चेहरा देखा है और यह चेहरा एकबार फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने गोरखपुर-फूलपुर चुनाव के दौरान हुए SP-BSP गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि SP दूसरों का साथ ले सकती है, मगर दे नहीं सकती।

सीएम योगी ने मायावती का बिना नाम लिए हुए कहा कि इस चुनाव से उन लोगों को सबक लेना चाहिए जिन्हें ठोकर लगी है। सीएम योगी ने BSP के लिए कहा कि समझदार के लिए इतना ही इशारा काफी है कि खाई में गिरने से पहले जो ठोकर लगी है, उसी से वह संभल जाएं। जीत पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सहयोगियों को धन्यवाद दिया और राज्य के लोगों को बधाई दी। BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने भी जीत पर खुशी जाहिर की और कहा, "यह लोकतंत्र की जीत है और यह उत्तर प्रदेश के कल्याण के लिए है।" 

BSP ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप 
राज्यसभा चुनाव में मिली करारी हार पर BSP के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP ने इन चुनावों में ना केवल धनबल का बल्कि सत्ताबल का भी दुरुपयोग किया है। BSP ने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी ने भी जमकर धांधली की है। उन्होंने कहा कि दो अवैध मतों को भी सत्ता पक्ष में वैध करार कर दिया गया।

Similar News