इकॉनमी: राहुल गांधी का BJP पर निशाना, बोले- ये बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए

इकॉनमी: राहुल गांधी का BJP पर निशाना, बोले- ये बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-20 06:12 GMT
इकॉनमी: राहुल गांधी का BJP पर निशाना, बोले- ये बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि ये (बीजेपी) बड़े लोग नफरत से अंधे हो गए हैं और उन्हें नहीं पता कि पेशेवर क्या होता है। बनर्जी को राहुल गांधी ने कहा कि आप उन्हें (बीजेपी) यह नहीं समझा सकते हैं, भले ही आपने एक दशक तक कोशिश की हो।राहुल ने बनर्जी को कहा कि लाखों भारतीयों को आपके काम पर गर्व है। राहुल का ये बयान मोदी सरकार में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिया गया है। 

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीयूष गोयल के इस बयान पर शनिवार को कहा था कि अर्थव्यवस्था का हाल बेहाल है और सरकार इसमें सुधार के बजाय "कॉमेडी सर्कस" चलाने में व्यस्त हैं। प्रियंका ने रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की ओर से नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के बारे में की गई टिप्पणी पर तंज कसा। प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा के नेता उन्हें सौंपे गए काम को करने के बजाय दूसरों की उपलब्धियों को कम आंकने में व्यस्त हैं। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति ने अपना काम ईमानदारी से किया, तब पुरस्कार जीता।

 

 

Tags:    

Similar News