बाघिन अवनि के मारे जाने पर राहुल ने जताया विरोध, महात्मा गांधी को किया याद

बाघिन अवनि के मारे जाने पर राहुल ने जताया विरोध, महात्मा गांधी को किया याद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-05 13:33 GMT
बाघिन अवनि के मारे जाने पर राहुल ने जताया विरोध, महात्मा गांधी को किया याद
हाईलाइट
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवनि को मारने का विरोध किया है।
  • कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में बाघिन अवनि की हत्या कर दी गई थी।
  • राहुल ने अपने ट्वीटर मीडिया हैंडल पर महात्मा गांधी के विचार को लिखते हुए महाराष्ट्र सरकार का विरोध किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में बाघिन अवनि की हत्या कर दी गई थी। अब इसके लेकर मामला गरमा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवनि को मारने का विरोध किया है। बता दें कि महाराष्ट्र के यवतमाल वन क्षेत्र में शुक्रवार को आदमखोर बाघिन अवनि को गोली मार दी गई थी। अवनि पर करीब 14 लोगों को मारने का आरोप है। इसके बाद से वन विभाग पर "सेव टाइगर" जैसे बाघों के संरक्षण प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राहुल ने किया ट्वीट
राहुल ने अपने ट्वीटर मीडिया हैंडल पर महात्मा गांधी के विचार को लिखते हुए महाराष्ट्र सरकार का विरोध किया है। उन्होंने महात्मा के कथन को कोट करते हुए लिखा, "किसी देश की महानता इस बात से मापी जाती है कि वह जानवरों के साथ किस प्रकार व्यवहार करता है- महात्मा गांधी"

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी की सरकार की आलोचना
मेनका ने बाघिन अवनि की हत्या की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि यह पूरी तरह से अवैध है। उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंत्री पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारी बाघिन को बेहोश करने और पकड़ने में सक्षम हैं, फिर भी शूटर शाफत अली खान ने महाराष्ट्र के वन मंत्री के आदेश पर उसे मार डाला। मेनका ने कहा कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करवाकर ही दम लेंगी। यह एक आपराधिक घटना है।

अवनि को मारने चलाया गया था अभियान
अवनि को मारने के लिए वन विभाग ने एक अभियान चलाया गया था, जिसमें कई शार्प शूटर्स बुलाए गए थे। अवनि को मारने के लिए वन विभाग ने करीब 100 लोगों की टीम की तैनाती की थी। इसके अलावा 100 कैमरे, ड्रोन और कई कुत्तों की भी मिशन पर लगाया गया था। 6 साल की इस बाघिन के दो बच्चे थे। शुक्रवार को वन विभाग के सरंक्षण में चल रहे इस अभियान में अवनि को मार दिया गया था। 


 

Similar News