Coronavirus in India: इटली को पछाड़ 6वां सबसे प्रभावित देश बना भारत, मामले 2 लाख 36 हजार के पार

Coronavirus in India: इटली को पछाड़ 6वां सबसे प्रभावित देश बना भारत, मामले 2 लाख 36 हजार के पार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-06 03:52 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कोहराम इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि भारत ने इटली को भी पछाड़ दिया है। अब भारत दुनिया के सबसे प्रभावित देशों में 6 वें स्थान पर पहुंच गया है। यहां संक्रमितों की तादाद 2 लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों में हर रोज 8-9 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 9887 मामले सामने आए हैं और 294 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। महामारी की वजह से अब तक 6642 लोगों की मौत हुई है जबकि, 1 लाख 14 हजार 73 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 15 हजार 942 सक्रिय मामले हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के 5वें चरण यानी अनलॉक 1.0 के शुरू होने के बाद से कोरोना मामलों में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। 1 जून से लगातार हर दिन ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 

देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-     

तारीख

मामले

मौत

6 जून 9,887 294

5 जून

9,851

273

4 जून

9,304 260
3 जून 8,909 217
2 जून 8,171 204
1 जून 8,394 230


राज्यों की स्थिति...

- झारखंड में 24 घंटे के दौरान 95 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 938 हो गई है। इनमें 521 ऐक्टिव केस हैं, 410 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और 7 लोगों की मौत हुई है।              

- महाराष्ट्र से राहत की खबर आई है कि बीते 24 घंटे में एक भी पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। हालांकि इस दौरान पहले से संक्रमित दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। यहां कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की कुल संख्या 2,561 है। वहीं, मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है।

- ओडिशा में 173 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,781 हो गई है।

- मणिपुर में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 143 हो गई है इनमें से 91 ऐक्टिव केस हैं।

 

 

Tags:    

Similar News