देश में कोरोनावायरस: 4 दिन में मिले 16 लाख संक्रमित, 16 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत

देश में कोरोनावायरस: 4 दिन में मिले 16 लाख संक्रमित, 16 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-05-09 03:54 GMT
देश में कोरोनावायरस: 4 दिन में मिले 16 लाख संक्रमित, 16 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • 37 लाख 32 हजार 467 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है
  • बीते 4 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए
  • बीते चार दिन में कोरोना संक्रमण ने 16 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले ली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनवायरस संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। बीते चार दिन में कोरोना संक्रमण ने 16 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले ली। वहीं, 16 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। Covid19india.org वेबसाइट पर रविवार सुबह जारी 9 बजे तक अपडेट किए गए डाटा के मुताबिक, देश में 24 घंटे के भीतर 4 लाख 3 हजार 626 नए केस मिले हैं। वहीं, 4 हजार 91 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 3 लाख 86 हजार 207 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल 37 लाख 32 हजार 467 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 2 करोड़ 22 लाख 95 हजार 911 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, 1 करोड़ 83 लाख 11 हजार 498 मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से 2 लाख 42 हजार 398 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में कुल 20 लाख 23 हजार 532 लोगों वैक्सीन का डोज दिया गया है। जिनमें 8 लाख 37 हजार 695 मरीजों का कोरोना का पहला डोज मिला। वहीं, 11 लाख 85 हजार 837 लोगों ने दूसरी डोज ली है। देश में अब तक 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 मरीजों को वैक्सीन का डोज दिया गया है। जिनमें 13 करोड़ 39 लाख 80 हजार 544 लोगों को पहला और 3 करोड़ 54 लाख 59 हजार 119 लोगों को दूसरी डोज मिली है।

देश में कोरोनावायरस संक्रमण 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.03 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,091
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.86 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.22 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.83 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.42 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.32 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,22,75,471 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,65,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) COVID19
  • DRDO उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऋषिकेश में दो COVID केयर अस्पताल बना रहा है। हल्द्वानी के अस्पताल में 375 ऑक्सीजन बेड और 125 वेंटिलेटर बेड होंगे, ऋषिकेश के अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बेड और 100 वेंटिलेटर बेड होंगे: DRDO के अधिकारी
  • उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में घूमकर कोरोना व अन्य बीमारियों से मृतकों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
  • अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल यूरोपीय संघ के साथ बल्कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों के औचित्य पर बात की: विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम)
  • आज की बैठक ने भारत और यूरोपीय संघ के नेताओं को तीन व्यापक क्षेत्रों पर विचार-विमर्श के लिए मंच प्रदान किया - (1) व्यापार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी (2) COVID19, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन (3) विदेश नीति, सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दे: विदेश मंत्रालय सचिव (पश्चिम)
  • कोरोना से जारी लड़ाई के खिलाफ एक राहत भरी खबर आई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने शनिवार को ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा से कोरोना के इलाज को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है। कोरोना संक्रमित मरीज के लिए यह एक वैकल्पिक इलाज होगा
  • कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक टास्क फोर्स बनाई है। यह टास्क फोर्स दवाइयों की उपलब्धता के लिए जरूरी उपायों पर सुझाव देगी। साथ ही राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का वैज्ञानिक और व्यावहारिक फार्मूला भी तैयार करेगी।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को भर्ती करने की पॉलिसी में बदलाव किया है। अब कोविड सेंटर में भर्ती होने के लिए मरीजों को पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी नहीं होगा। यानी अब संदिग्ध मरीज भी कोविड सेंटर में भर्ती हो सकेंगे। उन्हें संदिग्ध मरीजों के वार्ड में रखा जाएगा।
  • बिहार सरकार ने प्राइवेट लैब में हाई रिजोल्यूशन सीटी स्कैन के लिए रेट तय कर दिए हैं। सिंगल स्लाइस CT मशीन के लिए 2500 और मल्टी स्लाइस मशीन के लिए तीन हजार रुपए देने होंगे।


 

Tags:    

Similar News