Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 62 हजार नए केस, 1.07 लाख ठीक हुए, 2,539 लोगों की मौत

Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 62 हजार नए केस, 1.07 लाख ठीक हुए, 2,539 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-16 03:08 GMT
Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 62 हजार नए केस, 1.07 लाख ठीक हुए, 2,539 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • देश में अब तक 2 करोड़ 96 लाख 32 हजार 261 संक्रमित
  • देश में 24 घंटे में मिले 62 हजार 176 नए कोरोना केस
  • बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2
  • 539 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस घटने लगे हैं। नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश के भीतर 62 हजार 176 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 1 लाख 7 हजार 710 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान कोरोना से 2 हजार 539 लोगों की मौत हुई। 

कोरोना से अब तक देश में 2 करोड़ 96 लाख 32 हजार 261 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 83 लाख 80 हजार 634 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि 3 लाख 79 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 8 लाख 60 हजार 362 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना से जुड़े ये सभी आंकड़े covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 8 बजे अपडेट किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 95.80% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.17% है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22% है जो लगातार 9 दिनों से 5% से कम है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28 लाख 458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26 करोड़ 19 लाख 72 हजार 14 हुआ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 62,176
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.07 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,539
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.96 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.83 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 8.60 लाख

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, अमेरिका ने 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज़ लगाई, भारत ने 25 करोड़ डोज़ लगाई। उसके बाद ब्राजील का नाम आता है। दुनिया में वैक्सीन लगाने वाले देशों की सूची में भारत का नाम आगे है। साल के अंत तक देश में 216 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • स्वास्थ्य विभाग इंदौर की अपूर्वा तिवारी ने कहा, अरविंदो अस्पताल से एक 33 वर्षिय व्यक्ति के फेफड़ों की जांच में एक ग्रीन रंग का फंगस मिला, उसके रंग के आधार पर उसे ग्रीन फंगस का नाम दे रहे हैं। यह देश में इस तरह का पहला मामला है। मरीज को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लैक फंगस को प्रदेश में महामारी घोषित करने का निर्देश जारी किया है।
  • मध्य प्रदेश: इंदौर में पाकिस्तान से आए शरणार्थियों का टीकाकरण जल्द शुरू होने वाला है। इंदौर ज़िला टीकाकरण अधिकारी ने बताया, "इनके पास वैध कागजात नहीं है अब इन शरणर्थियों का टीकाकरण पाकिस्तानी पासपोर्ट के आधार पर होगा। इन शरणर्थियों की संख्या 4000-5000 होने का अनुमान है।"
  • नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि कोरोना का नया वैरिएंट 2020 के मुकाबले ज्यादा चालाक हो गया है। अब हमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। हमें ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगातार पहने रखना होगा। इसके बिना परिस्थिति फिर खराब हो सकती है।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Tags:    

Similar News