फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने किया तेंदुए का रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने किया तेंदुए का रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 05:24 GMT
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने किया तेंदुए का रेस्क्यू, लोगों ने ली राहत की सांस

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात का सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां देश-विदेश से लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं, लेकिन इसके आसपास पिछले कुछ महीने से एक तेंदुए ने अपनी दहशत फैला रखी थी, जिसके बाद से इलाके के लोगों में काफी डर था। यहां तक कि इस तेंदुए के डर की वजह से लोगों ने अपने घरों से निकालना भी बंद कर दिया था। इस तेंदुए का शुक्रवार को रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद से इलाके में थोड़ी शांति का माहौल बना है। 

3 साल का ये तेंदुआ पिछले कुछ महीने से सोमनाथ मंदिर के आसपास के इलाकों में घूम रहा था और यहां पर अपनी भूख मिटाने के लिए कुत्तों और बकरियों को अपना निशाना बना रहा था। जिसके बाद से लोगों में इसका डर बैठ गया और लोगों ने अपने घरों से निकालना भी बंद कर दिया। शुक्रवार सुबह फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने इस तेंदुए का रेस्क्यू कर इसे पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। 

Similar News