मौतें, गिरफ्तारियां, हथियारों की जब्ती, ये हैं पूरे आंकड़े

मौतें, गिरफ्तारियां, हथियारों की जब्ती, ये हैं पूरे आंकड़े

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-26 17:47 GMT
मौतें, गिरफ्तारियां, हथियारों की जब्ती, ये हैं पूरे आंकड़े

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। बाबा गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार देने के बाद पंचकूला और सिरसा में फैली हिंसा में 36 लोगों ने अपनी जान गंवाई। यह जानकारी हरियाणा डीजीपी बीएस संधू ने शनिवार शाम को प्रेस कांफ्रेस में दी। डीजीपी ने इसके साथ इन दो दिनों में हुई गिरफ्तारियां, हथियारों की जब्ती और पंचकूला व सिरसा में वर्तमान हालात के बारे में भी पूरी जानकारी दी।

ये हैं पूरे आंकड़े

  • हिंसा में पंचकूला में 30 और सिरसा में 6 लोगों ने जान गंवाई।
  • हरियाणा में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 269 लोग घायल हुए।
  • हरियाणा पुलिस ने 34 मामले दर्ज किए।
  • पंचकूला में पुलिस द्वारा 24 गाड़ियों को जब्त किया गया।
  • पुलिस ने 5 पिस्तौल (79 राउंड), 2 राइफल्स (52 राउंड), एके-47, लोहे की रॉड और कई हॉकी स्टिक्स बरामद की।
  • 552 उपद्रवी गिरफ्तार किए गए।
  • उपद्रवियों के खिलाफ जांच जारी है।
  • सिरसा और पंचकूला में हालात नियंत्रण में हैं।
  • सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में हजारों समर्थक जमा हैं, जो धीरे-धीरे डेरा खाली कर रहे हैं।
     

Similar News