हरियाणा: चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 14 अक्टूबर से करेंगे प्रचार

हरियाणा: चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 14 अक्टूबर से करेंगे प्रचार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-10 02:53 GMT
हरियाणा: चुनावी रण में उतरेंगे राहुल गांधी, 14 अक्टूबर से करेंगे प्रचार

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 14 अक्टूबर से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा से पहले राहुल 13 अक्टूबर को भी मुंबई में रैली करके महाराष्ट्र चुनावी अभियान की शुरूआत भी कर सकते हैं। हरियाणा की 90 सीटों और महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

 

 

चुनाव से पहले ध्यान लगाने, कंबोडिया गए राहुल गांधी अपनी कमर कसकर हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे। हालांकि इससे पहले खबर थी कि राहुल 10 अक्टूबर से दोनों राज्यों में रोड शो और रैलियों को संबोधित करेंगे। लेकिन अब वह 13 अक्टूबर से महाराष्ट्र और 14 अक्टूबर से हरियाणा चुनाव का प्रचार शुरू करेंगे। इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई स्टार प्रचारक भी राहुल के साथ रैलियों में हिस्सा लेंगे।

Tags:    

Similar News