विलुप्त सरस्वती नदी की खोज में हरियाणा सरकार खोदेगी 100 कुएं

विलुप्त सरस्वती नदी की खोज में हरियाणा सरकार खोदेगी 100 कुएं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-20 13:25 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,चंडीगढ़। विलुप्त हो चुकी सरस्वती नदी को खोजने के लिए हरियाणा सरकार 100 कुएं खोदने जा रही है। ये कुएं नदी के बहाव क्षेत्र का पता लगाने के लिए खोदे जाएंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार के सरस्वती धरोहर बोर्ड और तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के बीच गुरुवार को समझौता किया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में ONGC के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत सरस्वती नदी के बहाव क्षेत्र में ONGC द्वारा 100 कुएं खोदकर नदी के प्रवाह की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार की इस परियोजना में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की एंजेसी वैपकॉस सलाहकार के रूप में कार्य करेगी।

पहले 10 फिर 100 कुएं

सीएम खट्टर ने बताया कि जीर्णोद्धार योजना के तहत वैपकॉस द्वारा नदी मार्ग का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके पहले ONGC द्वारा सरस्वती नदी के प्रवाह मार्ग पर 10 कुएं खोद कर भूमिगत जल की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा। राज्य मंत्री प्रधान ने इस दौरान सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नदी के प्रवाह मार्ग पर कुओं की संख्या 100 तक बढ़ाई जाएगी।

Similar News