केरल: रामचंद्र गुहा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मोदी के सामने कोई मुकाबला नहीं

केरल: रामचंद्र गुहा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मोदी के सामने कोई मुकाबला नहीं

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-18 03:40 GMT
केरल: रामचंद्र गुहा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- मोदी के सामने कोई मुकाबला नहीं
हाईलाइट
  • राहुल गांधी को क्यों जिताया- गुहा
  • वंशवाद की राजनीति युवा पीढ़ी को नहीं पसंद- रामचंद्र गुहा

डिजिटल डेस्क, कोझिकोड। इतिहाकार रामचंद्र गुहा ने शुक्रवार को केरल में एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने राहुल गांधी को संसद में क्यों भेजा है? मैं उनके खिलाफ नहीं हूं। वे अच्छे इंसान हैं, लेकिन युवा भारत पांचवीं पीढ़ी के वंशज को नहीं चाहता। रामचंद्र गुहा कोझिकोड में आयोजित केरल लिटरेचर फेस्टिवल में बोल रहे थे। 

राहुल को चुनकर गलती की
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कठोर परिश्रमी और सेल्फ मेड पीएम नरेंद्र मोदी से मुकाबला नहीं कर सकते। रामचंद्र गुहा ने कहा, "केरल की जनता ने राहुल को चुनकर गलती की है। कांग्रेस का एक महान राजनीतिक दल से दयनीय परिवारिक फर्म बन जाना भारत में हिंदुत्व के उभार की एक वजह है।"

राहुल का जीतना मोदी को फायदा
रामचंद्र गुहा ने कहा कि अगर 2024 में भी राहुल गांधी जीते तो इसका फायदा नरेंद्र मोदी को होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सबसे बड़ा फायदा है कि वो राहुल नहीं हैं। नरेंद्र मोदी ने अपनी शख्सियत खुद बनाई है। वे काफी मेहनती है और यूरोप में छुट्टियां मनाने नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि, "मोदी ने एक राज्य को 15 सालों तक चलाया है, उन्हें प्रशासनिक अनुभव है।"

विवादों में रहते हैं रामचंद्र गुहा
साल 2018 में रामचंद्र गुहा काफी विवादों में आ गए थे। उन्होंने बीफ खाते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, लेकिन बाद में उन्होंने वह तस्वीर डिलीट कर दी थी। उन्होंने कैप्शन लिखा था, "पुराने गावों में एक जादुई सुबह के बाद हम पणजी में दोपहर का खाना खा रहे हैं। ये भाजपा शासित राज्य है, इसलिए मैं जश्न में बीफ खा रहा हूं।" 

                                                                            

पीएम मोदी की पहले भी कर चुके हैंं तारीफ
रामचंद्र गुहा ने साल 2017 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के इंडिया समिट में कहा था कि मोदी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे सबसे सफल पीएम बनने के करीब है। नेहरू और इंदिरा के बाद भारत में ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ। जिसकी देश में इस तरह पकड़ और अधिकार हो। 
 

 

Tags:    

Similar News