लद्दाख: बर्फीले पहाड़ के नीचे दबे 10 लोग, 4 के शव बरामद... 6 की तलाश जारी
लद्दाख: बर्फीले पहाड़ के नीचे दबे 10 लोग, 4 के शव बरामद... 6 की तलाश जारी
- दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर हादसा
- भारतीय सेना जुटी राहत कार्य में
- लद्दाख में भारी हिमस्खलन
डिजिटल डेस्क, लेह। लद्दाख में भारी हिमस्खलन के कारण कई वाहन उसकी चपेट में आ गए हैं। इन वाहनों में 10 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से 4 के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोगों की अब भी तलाश की जा रही है। राहत और बचाव अभियान के लिए भारतीय सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण सेना को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, लद्दाख के साथ ही पूरे जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बर्फीले तूफान ने तांडव मचा रखा है। लद्दाख के खारदुंगला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 7 बजे सड़क पर बर्फ का पहाड़ गिर गया, जिसके नीचे तकरीबन 10 पर्यटक दबे गए थे। बता दें कि दुनिया की सबसे ऊंची सड़क खारदुंगला दर्रे पर ही है। वर्तमान में यहां का तापमान माइनस 15 डिग्री से भी कम है।
इस क्षेत्र में पर्यटन के लिए आए कई लोगों के बर्फीले तूफान में भी फंसने की जानकारी सामने आ रही है, जिन्हें बचाने के लिए सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पर्यटकों के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मौसम विभाग की मानें तो कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी।
Ladakh Autonomous Hill Development Council on an avalanche in Khardung La, #Ladakh: 4 bodies recovered, 6 people are still missing. The rescue operation is still underway. We have spoken to Union Ministers Rajnath SinghDr Jitendra Singh about the rescue operation being conducted pic.twitter.com/lPpD3hso0M
— ANI (@ANI) January 18, 2019