जगदलपुर : खगेश्वर ने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर कर रहे हैं मत्स्य पालन और आधुनिक खेती

जगदलपुर : खगेश्वर ने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर कर रहे हैं मत्स्य पालन और आधुनिक खेती

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-07-17 10:35 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, जगदलपुर। 17 जुलाई 2020 बस्तर विकासखण्ड के सिवनी ग्राम के निवासी श्री खगेश्वर कष्यप ने शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर मत्स्य पालन के साथ-साथ सौर ऊर्जा संचालित सोलर पंप से मक्का और धान की फसल ले रहे हैं। खगेश्वर ने मत्स्य विभाग के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत मत्स्य बीज, सिफेक्स, मत्स्याखेट उपकरण एवं आईसबाक्स प्राप्त किया और विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले मछुआ प्रषिक्षण कार्यक्रम एवं तकनीकी उन्नयन प्रशिक्षण में भी शामिल होकर मछली पालन की तकनीकी जानकारीयां प्राप्त की। इसके अलावा क्रेड़ा विभाग के अंतर्गत सोलर पंप लगवाया है जिससे अपने खेतों में रवि एवं खरिफ फसल ले रहें हैं तथा मरहान भूमि में मक्के की खेती कर रहें है। इसके पूर्व खगेश्वर के पास उपलब्ध भूमि में खेती-किसानी करते थे, किन्तु धान की खेती में उन्हे अत्यधिक मेहनत एवं मजदूरों की कमी के कारण बहुत परेशानीयां होती थी तथा प्रति एकड़ 10-12 क्वि. धान का उत्पादन करते थे तथा मरहान भूमी में सब्जियों का उत्पादन एवं मुर्गी पालन कर अतिरिक्त आय अर्जित करते हैं। किन्तु अपने जीवन स्तर एवं आर्थिक स्तर को उपर उठाना चाहते थें। खगेष्वर को मछली पालन से संबंधित जानकारी विभागीय अमलो से प्राप्त हुई। जिससे वे प्रभावित होकर ग्राम पंचायत में एक तालाब को 10 वर्षीय पट्टे पर लिया और स्वयं की 0.30 हे. भूिम में जलक्षेत्र का तालाब निर्माण करा कर मछली पालन का कार्य करने लगे। उन्होंने वर्ष 2018-19 में दो लाख 24 हजार रूपए और वर्ष 2019-20 में दो लाख 53 हजार से अधिक राषि का मछली का विक्रय किया है। खगेश्वर ने शासकीय योजना से टयूबवेल कराकर सोलर पम्प लगवाया है जिससे अपने खेतों में रवि एवं खरिफ फसल ले रहें हैं तथा मरहान भूमि में मक्के की खेती कर रहें है। स्वयं के तालाब एवं पट्टे पर आबंटित तालाब में गुणवत्तायुक्त मछली बीज का संचयन एवं परिपूरक आहार के प्रयोग से मत्स्योत्पादन में निरन्तर वृद्धि कर आर्थिक स्तर में उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहे हैै। खगेश्वर ने प्राप्त आय से अपने लिए पक्का मकान, मोटर सायकल की व्यवस्था की है।

Similar News