जम्मू-कश्मीर की अदालत ने दुष्कर्मी को दी 7 साल जेल की सजा

जम्मू-कश्मीर की अदालत ने दुष्कर्मी को दी 7 साल जेल की सजा

IANS News
Update: 2020-09-27 14:30 GMT
जम्मू-कश्मीर की अदालत ने दुष्कर्मी को दी 7 साल जेल की सजा
हाईलाइट
  • जम्मू-कश्मीर की अदालत ने दुष्कर्मी को दी 7 साल जेल की सजा

जम्मू, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने रविवार को दुष्कर्म के एक आरोपी को सात साल जेल की सजा सुनाई है।

सुरेंद्र सिंह नाम के इस आरोपी, जो कि उधमुपर के कोठी जिजा का निवासी है, ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

यह मामला दिसम्बर 2011 का है। पीड़िता का आरोप था कि सिंह ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज हुआ था और सिंह को जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद न्यायालय ने सिंह के खिलाफ सात साल जेल की सजा सुनाई। इसके अलावा अदालत ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

जेएनएस

Tags:    

Similar News